फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर थमी वाहनों की 'रफ्तार', वाहन हादसे और शोभायात्रा से लगा लंबा जाम, तस्वीरें...

Sun, 01 Nov 2020 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Nov 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Traffic Jam on Delhi Haridwar Highway due to Accident and Shobha Yatra, Photos
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर तेल से भरे टैंकर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन हाईवे किनारे जा पलटे। इस दौरान एक किशोर ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच फंस गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वहीं, वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा के चलते दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। रुड़की से लेकर मंगलौर तक दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

Roorkee: Traffic Jam on Delhi Haridwar Highway due to Accident and Shobha Yatra, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शनिवार रात करीब एक बजे हरिद्वार की ओर से तेल से भरा एक टैंकर रुड़की की ओर आ रहा था जबकि रुड़की की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली हरिद्वार की ओर जा रहा थी। ट्रैक्टर पर चालक के अलावा रुड़की निवासी 16 वर्षीय समीर भी बैठा था। ट्रैक्टर जैसे ही हाईवे पर शनिदेव मंदिर के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे तेल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे जा पलटे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। 

Roorkee: Traffic Jam on Delhi Haridwar Highway due to Accident and Shobha Yatra, Photos
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, हादसे के बाद टैंकर से पेट्रोल रिसना शुरू हो गया, जिसे देखकर पुलिस के हाथपांव फूल गए। तेल रिसने से कोई हादसा न हो, इसे लेकर पुलिस ने हाईवे के रूट को कलियर गंगनहर की पटरी पर डायवर्ट कर दिया। करीब एक घंटे में रिसने वाला तेल जमीन के अंदर गया तो पुलिस ने राहत की सांस ली और हाईवे पर यातायात शुरू करवाया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि टैंकर से तेल रिसने से बड़े हादसे की आशंका थी। इसके चलते रूट डायवर्ट किया गया था। घायल के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee: Traffic Jam on Delhi Haridwar Highway due to Accident and Shobha Yatra, Photos
- फोटो : अमर उजाला

जिस टैंकर से हादसा हुआ है, उसमें करीब दो हजार लीटर पेट्रोल था। टैंकर से तेल रिसता देख पुलिस ने चारों तरफ घेरा बना लिया ताकि कोई चिंगारी न पहुंच सके। जब तक पूरा तेल जमीन में नहीं चला गया, घेरा नहीं तोड़ा। इस बीच करीब एक घंटे तक खतरे की आशंका बनी रही।

विज्ञापन
Roorkee: Traffic Jam on Delhi Haridwar Highway due to Accident and Shobha Yatra, Photos
- फोटो : अमर उजाला

उधर, वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा के चलते भी हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। रुड़की से लेकर मंगलौर तक दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। इस दौरान वाहन स्वामियों से लेकर पुलिस तक के पसीने छूट गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed