फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की: दुकान के बाहर गाड़ी करने पर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, तस्वीरें...

Sun, 01 Nov 2020 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Nov 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Latest News: Ruckus and Beaten Stone Pelting for Car Parking
- फोटो : अमर उजाला

रुड़की में रामपुर चुंगी के पास दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर दो पक्षों में बवाल हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस दौरान मारपीट में चार लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं, बवाल से आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। 

Roorkee Latest News: Ruckus and Beaten Stone Pelting for Car Parking
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद लाठी फटकारकर लोगों को खदेड़ा। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर चुंगी के पास दो युवकों ने एक दुकान के बाहर कार खड़ी कर दी। दुकानदार ने विरोध किया और कार हटाने की बात कही। 

Roorkee Latest News: Ruckus and Beaten Stone Pelting for Car Parking
- फोटो : अमर उजाला

इसे लेकर युवकों की दुकानदार से नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्षों के और लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे चार युवक लहूलुहान हो गए। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Latest News: Ruckus and Beaten Stone Pelting for Car Parking
- फोटो : अमर उजाला

हथियार चलते देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही एसआई नितेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया। 

विज्ञापन
Roorkee Latest News: Ruckus and Beaten Stone Pelting for Car Parking
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने घायल अमजद, तनवीर, वसीम, जहांगीर निवासी रामपुर चुंगी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया जा रहा है। माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed