फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड के इस शहर में सबसे ज्यादा खोजी गई 'ब्लैक मनी', ये रहा सबूत

Thu, 17 Nov 2016 07:01 PM IST
अंकित कुमार गर्ग/अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 17 Nov 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
roorkee in top google trends in black money search.
google trends - फोटो : Google

ब्लैक मनी को खत्म करने के लिए बंद किए गए बड़े नोटों के बाद से राज्य में रुड़की के लोगों ने गूगल (इंटरनेट सर्च इंजन) पर ब्लैक मनी की जानकारी लेने में सबसे ज्यादा रुचि दिखाई है। नोट बंदी के अगले दिन यानी नौ नवंबर से 16 नवंबर के बीच गूगल की ओर से जारी ट्रेंड्स में यह आंकड़े सामने आए हैं।

roorkee in top google trends in black money search.
google trends - फोटो : Google

इसमें दूसरा स्थान रुद्रपुर और तीसरा स्थान हरिद्वार के लोगों का है। 1000 और 500 के पुराने नोटों पर पाबंदी के बाद से हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कितनी और किस तरह की धनराशि ब्लैक मनी के दायरे में आती है। तो कोई यह जानने को आतुर है कि ब्लैक मनी को कैसे सफेद किया जा सकता है?

roorkee in top google trends in black money search.
black money

शायद इन्हीं सब सवालों के जवाब के लिए लोग गूगल पर ब्लैक मनी टाइप कर रहे हैं। उसके बाद जो जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है उसे पढ़ा जा रहा है। गूगल ट्रेंड्स पर जारी 9 से 16 नवंबर तक के ग्राफ के आंकड़ों पर गौर करें तो इस तरह की जानकारी लेने वालों में 100 परसेंटाइल के साथ रुड़की के लोग सबसे आगे हैं। वहीं रुद्रपुर दूसरे और 97 परसेंटाइल के साथ हरिद्वार तीसरे नंबर पर है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
roorkee in top google trends in black money search.
google trends - फोटो : google

इसके अलावा हल्द्वानी का छठा, देहरादून का सातवां और नैनीताल के लोगों का आठवां स्थान है। आईटी विशेषज्ञों के अनुसार गूगल पर जारी ट्रेंड्स परसेंटाइल में होते हैं। इसमें सर्वाधिक आंकड़े वाले स्थान को 100 प्रतिशत माना जाता है। उसके सापेक्ष अन्य जगहों का आंकड़ा परसेंटाइल में व्यक्त किया जाता है। उसके आधार पर स्टेटीस्टिक ग्राफ और पहला, दूसरा नंबर तय किया जाता है।

विज्ञापन
roorkee in top google trends in black money search.
google trends - फोटो : Google

गूगल एनालेटिक्स से मिलते हैं ट्रेंड्स
आईटी एक्सपर्ट दीपक माथुर की मानें तो गूगल एनालेटिक्स साफ्टवेयर के जरिए गूगल प्रत्येक सर्च का रिकार्ड रखता है। इस साफ्टवेयर के जरिए किसी भी सर्च को निर्धारित समय के लिए आंकड़े जुटाए जाते हैं। यह साफ्टवेयर एक कमांड में बेहद कम समय में रिजल्ट देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed