फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की : कोरोना के कारण रास्ता बंद किए जाने पर फूटा गुस्सा, सेना और ग्रामीणों में पथराव, चार घायल

Thu, 07 May 2020 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 May 2020 12:40 PM IST
सार

  • सेना ने टोडा कल्याणपुर गांव को जाने वाला रास्ता किया बंद 
  • एसपी देहात, एसडीएम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा
  • पथराव में चार घायल, धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
roorkee: army close road, villagers got angry, four injured
- फोटो : amar ujala

रुड़की में टोडा कल्याणपुर गांव का रास्ता सेना द्वारा बंद करने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रास्ता खोलने का प्रयास किया। इसे लेकर उनकी सेना के जवानों से भिड़ंत हो गई।

roorkee: army close road, villagers got angry, four injured
- फोटो : amar ujala

मामला इतना बढ़ा कि पथराव हो गया। सूचना मिलते ही एसपी देहात, एसडीएम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। इस दौरान ग्रामीण धरने पर बैठ गए। किसी तरह उन्हें आश्वासन देकर उठाया गया। वहीं, पथराव में चार ग्रामीण घायल हो गए। 

roorkee: army close road, villagers got angry, four injured
- फोटो : amar ujala

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर का रास्ता सेना परिसर से होकर गुजरता है। इसे लेकर सेना और ग्रामीणों में पुराना विवाद चला आ रहा है। इस रास्ते को कोरोना के चलते मार्च के अंतिम सप्ताह में सेना ने पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसका उस समय ग्रामीणों ने विरोध किया था। लेकिन मामला शांत हो गया था, तभी से ग्रामीण इस रास्ते को खुलवाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
roorkee: army close road, villagers got angry, four injured
- फोटो : amar ujala

बृहस्पतिवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और ग्रामीण जहां बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद किया है, वहां पहुंच गए और रास्ता खोलने का प्रयास करने लगे। इसे लेकर सेना ने आपत्ति जताई तो हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पथराव हो गया और भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
roorkee: army close road, villagers got angry, four injured
- फोटो : amar ujala

यहां काफी देर तक पथराव होता रहा। मामले की सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान और सीओ चंदन सिंह बिष्ट समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामला शान्त कराया। वहीं, पथराव में चार ग्रामीण भी घायल हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed