{"_id":"6ac6ae8f874233952d07b4cc","slug":"now-bjp-will-deploy-expansionists-and-in-charges-in-every-assembly-dehradun-news-c-5-drn1043-1084582-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अब हर विधानसभा में विस्तारक और प्रभारी तैनात करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अब हर विधानसभा में विस्तारक और प्रभारी तैनात करेगी भाजपा
विज्ञापन
Iविधानसभा चुनाव की रणनीति को भाजपा अब और मजबूत करने वाली है। इसके लिए हर विधानसभा में एक प्रभारी और एक विस्तारक तैनात किया जा रहा है। इनकी दो दिवसीय कार्यशाला 13-14 अक्तूबर को काशीपुर में होगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि नवरात्र पर आगामी विधानसभा चुनाव रणनीति के तहत विधानसभा विस्तार योजना का औपचारिक शुभारंभ होगा। इसकी तैयारियों और सांगठनिक रूपरेखा तय करने के क्रम में कार्यशाला होगी। पार्टी ने सभी 70 विधानसभाओं के लिए विस्तारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा के लिए विधानसभा प्रभारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। काशीपुर की कार्यशाला में विस्तारकों एवं प्रभारियों को विभिन्न चुनावी, राजनीतिक और सांगठनिक विषयों पर केंद्रीय व शीर्ष नेतृत्व का विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा चुनाव की दृष्टि से सांगठनिक दिशा-निर्देश देंगे। कार्यशाला में विस्तारक कार्यकर्ता को बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक बेहतर तरीके से आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। I
Iविधानसभाओं में तैनात होंगे प्रभारी, विस्तारकI
Iमहामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि विस्तारक योजना के सफल क्रियान्वयन का संकल्प लेते हुए कार्यशाला के बाद सभी नियुक्त विस्तारक और प्रभारी अपनी-अपनी आवंटित विधानसभाओं के लिए प्रस्थान करेंगे और चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक वहां पूर्णकालिक प्रवास करते हुए संगठन के कार्यों को गति प्रदान करेंगे।I
विज्ञापन
Iविधानसभाओं में तैनात होंगे प्रभारी, विस्तारकI
Iमहामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि विस्तारक योजना के सफल क्रियान्वयन का संकल्प लेते हुए कार्यशाला के बाद सभी नियुक्त विस्तारक और प्रभारी अपनी-अपनी आवंटित विधानसभाओं के लिए प्रस्थान करेंगे और चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक वहां पूर्णकालिक प्रवास करते हुए संगठन के कार्यों को गति प्रदान करेंगे।I
विज्ञापन