फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The party never sought an explanation in 60 years: Harda

60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया : हरदा

Thu, 08 Oct 2026 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The party never sought an explanation in 60 years: Harda
Iकहा, 14 अक्तूबर को कांग्रेस की सक्रिय सदस्य के रूप में 60 वर्ष होंगे पूरेI
विज्ञापन

Iपूर्व सीएम हरीश रावत 14 अक्तूबर को कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में 60 साल पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक पार्टी ने उनसे किसी बात या गलती पर जवाब तलब नहीं किया। अब उन्हें जनसंवाद यात्रा करने पर स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है।I

Iहरीश रावत ने कहा कि 14 अक्तूबर को कांग्रेस के साथ मेरे विधिवत संबंध या सदस्यता को 58 वर्ष हो जाएंगे। मैं दो वर्ष पहले से ही कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यक्रमों में भाग लेने लग गया था, इसे मिलाकर कांग्रेस के साथ 60 साल हो जाएंगे। इन वर्षों में मैंने बहुत सारी गलतियां की होंगी, मगर पार्टी ने कभी भी मुझसे जवाब तलब नहीं किया। बहुत हुआ तो यूं ही पूछ लिया कि क्या बात हो गई और हमने अपनी राजनीतिक शरारत का जो भी कारण बता हो, पार्टी ने उसे अपने एक सिपाही का बयान मानकर स्वीकार किया। नई दिल्ली जाते समय मेरे मन में एक अजीब से उल्लास का अहसास हुआ है। मुझे सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि मुझसे जवाब या स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, लेकिन मैंने स्वयं भी मिलने का समय मांग लिया था। मैं खुद भी स्पष्टीकरण देने के लिए उत्सुक हूं। मेरे 60 साल के राजनीतिक जीवन में एक कमी रह गई थी, वो पूरी हो रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed