फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगारी का आलम: देहरादून में पांच महीने बाद लगा रोजगार मेला तो उमड़ी युवाओं की भीड़, तस्वीरें...

Tue, 28 Sep 2021 11:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rojgar Mela In Dehradun: Huge Crowd of Unemployed Youth in Rojgar Mela Photos
देहरादून में रोजगार मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

देहरादून सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में बेरोजगार युवकों की लंबी लाइन देखने को मिली। रोजगार मेले में पहुंचीं 18 निजी कंपनियों ने 195 युवाओं को नियुक्तिपत्र दिए। साथ ही 86 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के साझात्कार के लिए बुलाया गया। मेले में कुल 1000 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। 



सेवायोजन कार्यालय परिसर मंगलवार को निजी कंपनियों के स्टालों और युवाओं की चहलकदमी से गुलजार था। मेले में 18 निजी कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साझात्कार लिए। मेले में करीब एक हजार बेरोजगारों ने हिस्सा लिया। इनमें से 195 आवेदकों को नौकरी मिली। इनमें 153 पुरुष और 42 महिलाएं शामिल हैं। 86 अभ्यर्थियों का चयन दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए किया गया। मेले में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन वाले युवा शामिल हुए। सुबह 10 बजे के पहले से ही युवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 

खुशखबरी: पुलिस विभाग में नौकरी की राह देख रहे युवा हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में जल्द होगी 1521 सिपाहियों की भर्ती

कोरोना काल में शारीरिक दूरी का ध्यान रखना चुनौती था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क की अनिवार्यता के साथ ही विभाग की ओर से सैनिटाइजर का प्रबंध किया गया था। गेट में प्रवेश से पहले बेरोजगारों के हाथों को सैनिटाइज करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की गई। रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इस चुनौती के बीच अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

Rojgar Mela In Dehradun: Huge Crowd of Unemployed Youth in Rojgar Mela Photos
देहरादून में रोजगार मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सेवायोजन कार्यालय के बाहर दुकान में फोटोकॉपी करने वाले की चांदी रही। मेले में आवेदन करने और अपने प्रमाणपत्र दिखाने के लिए हजारों युवाओं ने अपने दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराई। दुकानदार ने बताया कि लंबे समय बाद मंगलवार को अच्छा काम हुआ है।

Rojgar Mela In Dehradun: Huge Crowd of Unemployed Youth in Rojgar Mela Photos
देहरादून में रोजगार मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बीते कुछ महीनों से मेला आयोजित न होने से फोटोकॉपी मशीन का इस्तेमाल ही नहीं हो रहा था। वहीं, मेले में पहुंचे युवाओं को सर्वर ठप होने के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। युवाओं को पंजीकरण और नवीनीकरण कराने में काफी फजीहत झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rojgar Mela In Dehradun: Huge Crowd of Unemployed Youth in Rojgar Mela Photos
देहरादून में रोजगार मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लाइन में लगे युवाओं ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन सर्वर ठप होने के चलते काम नहीं हो पा रहा है। वहीं, मंगलवार सुबह से ही चटक धूप होने से युवा दोहरी मार झेल रहे थे। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि दोपहर बाद सर्वर ठीक होने के बाद नवीनीकरण और पंजीकरण शुरू हो गया था। 

विज्ञापन
Rojgar Mela In Dehradun: Huge Crowd of Unemployed Youth in Rojgar Mela Photos
देहरादून में रोजगार मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय बाद हुए रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हमारा उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इस बार मेले में 18 निजी कंपनियों ने 400 से अधिक पदों पर रोजगार उपलब्ध कराने के अवसर दिए। मेले में कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। भविष्य में अधिक से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।- अजय सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed