फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: Orange Alert Of Heavy Rainfall in Many Districts On Monday

Uttarakhand Monsoon Update: मानसून फिर सक्रिय, बुलेट सवार बहा, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे खुला

Mon, 12 Jul 2021 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Jul 2021 01:26 PM IST
सार

देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी के अलावा राज्य के बाकी सभी जिलों में गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ने के साथ ही कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Orange Alert Of Heavy Rainfall in Many Districts On Monday
नदी-नाले उफान पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानियों का ऐसा कहना है। वहीं मानसून फिर सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम विज्ञानियों ने बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में बारिश का कहर: मलबे में दबने से चार लोगों की मौत, पिता और बेटे नदी में बहे
विज्ञापन


सोमवार को देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। हालांकि उसके बाद दून में धूप खिल गई। बदरीनाथ हाईवे पागल नाला में मलबा आने से बंद हो गया था। बाद में पागलनाला में वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, हालांकि यहां अभी भी हाईवे खतरनाक बना हुआ है। हाईवे पर करीब 12 बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्यालगढ़ पुल के नीचे खड़ी कार पानी के तेज बहाव में बहकर क्षतिग्रस्त हो गई। तेज बारिश होने से यहां मलबे से अस्थायी झील बन गई थी। हालांकि सोमवार दिन तक झील का पानी खाली हो गया।

यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में रविवार मध्य रात्री से हो रही लगातार बारिश यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से बंद हो गया था। हाईवे पालीगाड़ और खरादी के पास दोपहर करीब 12 बजे खुल गया है। यहां सोमवार सुबह चार बजे से हाईवे बंद था।
 

 उत्तराखंडः अतिवृष्टि से ढहा मकान, घर के अंदर सो रहे तीन लोग मलबे में दबे, तस्वीरों में देखें

रुद्रप्रयाग जिले में तड़के से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। टिहरी जिले में सुबह से बारिश हो रही है। चमोली जनपद में हल्की बारिश देर रात से जारी है। बदरीनाथ हाईवे सुबह सात बजे से पागलनाला में बंद है।

कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा राष्ट्रीय में बरसाती नाले में बहा बुलेट सवार
थराली में सोमवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी बरसाती नाले में एक बुलेट सवार शुभम चंद्र पुत्र हरगोविंद निवासी बैजनाथ बागेश्वर बह गया। थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि एक बुलेट सवार ने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव में बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने उसे 200 मीटर दूर तक बहते देखा। थानाध्यक्ष ने बताया कि 100 मीटर की दूरी पर बुलेट नाले के बीच में दिखाई दी। लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चल पाया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। शुभम कॉपरेटिव बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा है।

भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी दून के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंडः कपकोट में बादलों ने मचाई तबाही, मकान क्षतिग्रस्त, एक बच्चे सहित तीन सदस्य मलबे में दफन

संभावना जताई गई है राज्य के बाकी सभी जिलों में गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ने के साथ ही कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मानसून के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया है।

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में रविवार को बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। पिछले कई दिनों से गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने बारिश के चलते राहत की सांस ली। राजधानी में काले घने बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।


रात आठ बजे अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में राजधानी दून व आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे शिवानंदी में आठ घंटे बंद रहा

उत्तराखंड में शनिवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रविवार सुबह तक होती रही, जिससे मलबा और बोल्डर आने से चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे तीन जगहों गुलाबकोटी, पागल नाला और हनुमान चट्टी में बंद रहा, जबकि कई मोटर मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए।

तेज बारिश से बागेश्वर में पिंडर घाटी के 200 गांवों की बिजली भी गुल हो गई, जिससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।

रविवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे शिवानंदी में आठ घंटे बंद रहा। पहाड़ी से आए भारी मलबे से एनएच के क्रशर प्लांट को भारी नुकसान हुआ है।

वहीं, शनिवार रात को हुई भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन होने और चट्टानें टूटने से कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा हाईवे सहित ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed