फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishikesh: पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार, मचा हड़कंप, लोगों की लगी भीड़, तस्वीरें

Fri, 10 Jan 2025 01:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (ऋषिकेश) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

Rishikesh News: पेट्रोल पंप के बाहर व्यक्ति की दुकान थी। वह पेट्रोल पंप बिका चुका है। जिसके चलते पंचर की दुकान भी बंद हो गई है। दुकान दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर वह टावर पर चढ़ा है।

विज्ञापन
Rishikesh News Shopkeeper climbed on mobile tower with bottle of petrol crowd gathered, photos
मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे के श्यामपुर में आज सुबह पंचर की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। दुकानदार को टावर पर चढ़ा देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस के लाख समझाने के बावजूद युवक टावर से नीचे नहीं उतर रहा।

दरअसल, पेट्रोल पंप के बाहर व्यक्ति की दुकान थी। वह पेट्रोल पंप बिका चुका है। पंप खरीदने वाले व्यक्ति ने पंप के सामने दीवार खड़ी कर अपनी भूमि को कब्जे में ले लिया। जिसके चलते पंचर की दुकान भी बंद हो गई है।

Haridwar: मेडिकल कॉलेज को PPP मोड पर देने का विरोध, छात्रों को पुलिस ने किया बंद, छात्रा की तबीयत बिगड़ी

Rishikesh News Shopkeeper climbed on mobile tower with bottle of petrol crowd gathered, photos
मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अब दुकान की मांग को लेकर पंचर लगाने वाला व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। उसका कहना है कि जब तक भूमि खरीदने वाला व्यक्ति उसे दुकान देने का आश्वासन नहीं देता तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा।

Rishikesh News Shopkeeper climbed on mobile tower with bottle of petrol crowd gathered, photos
मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, मौके पर पुलिस बल के साथ ही फायर की टीम भी पहुंच चुकी है। ऋषिकेश के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम अनूप थपलियाल है, जिसकी पंचर की दुकान थ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh News Shopkeeper climbed on mobile tower with bottle of petrol crowd gathered, photos
मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

दुकान बंद होने के कारण वह मोबाइल टावर पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा हुआ है, उनको नीचे उतारने के लिए समझाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Rishikesh News Shopkeeper climbed on mobile tower with bottle of petrol crowd gathered, photos
मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल वह तकरीबन ढाई घंटे से टावर पर ही चढ़कर बैठा है। जल्द ही उसको सही सलामत उतार लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed