फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Brutal murder in Dehradun Knife inflicted punctured wounds found on neck wife Abscond

देहरादून में युवक की हत्या: गले पर चाकू से गोदने के निशान मिले, करीबी पर ही साजिश का शक, पत्नी भी फरार

Sun, 04 Oct 2026 08:50 AM IST
Alka Tyagi अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 04 Oct 2026 08:50 AM IST
सार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव खाई में फेंक दिया गया। डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में दरेड़ नदी के किनारे खाई में शव मिलने से सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Youth Brutal murder in Dehradun Knife inflicted punctured wounds found on neck wife Abscond
देहरादून में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मांडूवाला में मदन की हत्या के मामले में पुलिस को उसके किसी करीबी पर ही साजिश रचने का शक है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मदन को सुनसान इलाके में ले जाकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया और इसके बाद शव को दरेड नदी के पास खाई में फेंक दिया गया। मामले में मदन की पत्नी मीना के फरार होने से भी पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके संबंध में अहम सुराग जुटाए गए हैं।

विज्ञापन


मदन मूल रूप से सहरसा, बिहार का रहने वाला था। वह करीब 38 वर्ष का था और पिछले कई वर्षों से परिवार सहित देहरादून में रह रहा था। मांडूवाला में किराये के मकान में पत्नी मीना और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी बेटी करीब 14 साल और बेटा करीब 12 साल का है।
विज्ञापन


देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

Youth Brutal murder in Dehradun Knife inflicted punctured wounds found on neck wife Abscond

गले पर चाकू से गोदने के निशान मिले

परिवार का खर्च चलाने के लिए मदन दून में मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, मदन एक दिन पहले से लापता था। शनिवार को डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में दरेड नदी के किनारे खाई में उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। गले पर चाकू से गोदने के निशान मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। इससे आशंका है कि हत्या से पहले मदन के साथ मारपीट की गई और इसके बाद उसे खाई में फेंका गया। जानकारी के मुताबिक वारदात अचानक नहीं हुई, बल्कि मदन को बहाने से सुनसान स्थान तक ले जाने की साजिश रची गई है।

घटना के बाद से पत्नी फरार

पत्नी मीना के फरार होने को भी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट ने सुरक्षित किया है। पुलिस मदन के मोबाइल फोन, उसकी आखिरी लोकेशन, संपर्क में रहे लोगों और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि जल्द ही हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed