फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: दुल्हनिया लेने सात समंदर पार पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिंदू रीति रिवाज संग गंगा किनारे लिए सात फेरे

Wed, 14 Dec 2022 05:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Dec 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh Marriage News: Canadian Boy Done Wedding from haridwar girl Beautiful Photos
हरिद्वार की प्राची से हुई कनाडा के चार्ली की शादी - फोटो : अमर उजाला

विदेशी मेहमान भी अब भारतीय संस्कृति के मुरीद हो रहे हैं। यही कारण है कि सात समंदर पार विदेशी दूल्हा दुल्हनिया लेने उत्तराखंड पहुंच गया। दोनों ने भारतीय संस्कृति के साथ गंगा किनारे सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए। 

हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री: दादा की इस इच्छा को पोते ने किया पूरा, देखने के लिए मैदान में उमड़ पड़ा शहर

दरअसल, कनाडा के चार्ली रास और हरिद्वार की प्राची शर्मा एक दूसरे को दिल दे बैठे। बुधवार को ऋषिकेश के तपोवन में नीमबीच के तट पर चार्ली और प्राची अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे। 

Rishikesh Marriage News: Canadian Boy Done Wedding from haridwar girl Beautiful Photos
हरिद्वार की प्राची से हुई कनाडा के चार्ली की शादी - फोटो : अमर उजाला

प्राची कनाडा में एक कॉरपोरेट कंपनी में मैनेजर है। वहीं चार्ली कनाडा में चिकित्सक हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। फिर दोनों ने भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज के साथ शादी करने का फैसला लिया। 

Rishikesh Marriage News: Canadian Boy Done Wedding from haridwar girl Beautiful Photos
हरिद्वार की प्राची से हुई कनाडा के चार्ली की शादी - फोटो : अमर उजाला

प्राची ने बताया कि वह हरिद्वार के शिवालिक नगर की रहने वाली हैं। कनाडा में उनकी मुलाकात चार्ली रास से हुई थी। लंबे समय तक मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh Marriage News: Canadian Boy Done Wedding from haridwar girl Beautiful Photos
हरिद्वार की प्राची से हुई कनाडा के चार्ली की शादी - फोटो : अमर उजाला

चार महीने पहले जब वे दोनों ऋषिकेश घूमने आए तो चार्ली ने तपोवन के गंगा तट पर शादी करने की इच्छा जताई थी। फिर उन्होंने उसी समय शादी के लिए तपोवन का एक होटल पैलेस बुक कर दिया था।

विज्ञापन
Rishikesh Marriage News: Canadian Boy Done Wedding from haridwar girl Beautiful Photos
हरिद्वार की प्राची से हुई कनाडा के चार्ली की शादी - फोटो : अमर उजाला

चार्ली ने बताया कि उनको भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज बेहद पसंद हैं। इसीलिए उन्होंने भारतीय दुल्हन को अपनी जीवन साथी चुना है। कहा वह इस शादी से बहुत खुश हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed