{"_id":"6ae39d33a67ca4eb4f0d30a9","slug":"comparing-women-to-monkeys-is-an-insult-to-womanhood-dehradun-news-c-5-1-drn1034-1102072-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की बंदरों से तुलना मातृशक्ति का अपमान : रुचि भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की बंदरों से तुलना मातृशक्ति का अपमान : रुचि भट्ट
विज्ञापन
भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने उत्तराखंड कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर महिलाओं को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि 29 अक्तूबर को कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर दशहरे की पदयात्रा में शामिल महिलाओं की तुलना बंदरों से की गई थी। इस टिप्पणी से देवभूमि की मातृशक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की पोस्ट में लिखा था कि अब समझ आया पहाड़ों में बंदर आ कहां से रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा में भाजपा की कई महिला नेत्रियां भी शामिल थीं। प्रदेशभर में विरोध और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद पोस्ट हटा दी गई। हालांकि, इससे महिलाओं की भावनाओं को पहुंची ठेस कम नहीं होती।
महिला सम्मान पर कांग्रेस का रवैया
रुचि भट्ट ने उत्तराखंड की वीरांगनाओं तीलू रौतेली, गौरा देवी और बिश्नी देवी शाह का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन साहसी महिलाओं ने वीरता, पर्यावरण संरक्षण और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी मातृशक्ति की भूमिका अविस्मरणीय रही है। ब्यूरो