ग्राम पंचायत भूमि के विवाद को लेकर आयोजित बैठक में तनाव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दो गांवों के प्रधानों को गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधानों को छुड़ा लिया और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। मारपीट और धक्कामुक्की के साथ ही पथराव शुरू कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मियों को चोटें आई है और सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
Roorkee: प्रधानों समेत 150 पर मुकदमा, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, मारपीट और पथराव में कई घायल
इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पुलिस टीम की गाड़ी में तोड़फोड़ की और बाद में उन पर पथराव भी किया। जिसमें पुलिसकर्मियों केे चोटें आई हैं। पुलिस टीम किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचकर एसओ को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, पथरी थाना पुलिस, लक्सर पुलिस और खानपुर पुलिस भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें...Haridwar: कोर कालेज के पास फंदे पर चिपके मिले बाल, सिर धड़ से पड़ा था अलग, कई साल से दफन रहा भवन में राज
घटना की नजाकत को देखते हुए एसएसपी और एसपी देहात ने घटनास्थल का दौरा कर गांव में फ्लैग मार्च निकाला । साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शेरपुर बेला के ग्राम प्रधान पति सुखदेव द्वारा बिना पुलिस को सूचना दिए जमीन पर कब्जे को लेकर बैठक की गई थी। विवाद रोकने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रधानों को थाने में लाने के लिए गाड़ी में बैठाया तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम हमला व पथराव कर दिया। सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अजय सिंह, एसएसपी हरिद्वार