फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Date of Congress rally brings back memories of the Sikh

कांग्रेस की रैली की तिथि ने दिलाई सिख नरसंहार की याद : महेंद्र भट्ट

Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Date of Congress rally brings back memories of the Sikh
कांग्रेस की ओर से दिल्ली में एक नवंबर को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की रैली की तिथि से देश को सिखों पर हुए अत्याचारों की याद आती है। कांग्रेस ने जानबूझकर इस दुखद दिन को चुनकर देश के जख्मों को फिर से ताजा करने का काम किया है।
विज्ञापन


भट्ट ने कांग्रेस की रैली की तिथि को उसकी अराजकतावादी सोच का प्रतीक करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान बचाने की आड़ में वास्तव में संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर उन्हें कमजोर करने की गहरी साजिश रच रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष देश विरोधी विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली बन चुका है।
विज्ञापन

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तराखंड दौरों पर भट्ट ने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं के कार्य राष्ट्र विरोधी और सनातन विरोधी होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देशभक्त और राष्ट्रवादी जनता इन दोनों नेताओं के दौरों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed