फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

44 घंटे बाद खुला बंद पड़ा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, लेकिन अभी भी खतरे से खाली नहीं आवाजाही

Sat, 15 Jun 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Jun 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh Gangotri highway open after 44 hours after landslide
गंग्रोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

मलबा आने से बंद पड़ा ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 44 घंटे बाद खुल पाया है, लेकिन अभी भी वहां पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है, तो बारिश में राजमार्ग में परेशानी बढ़ सकती है। 

Rishikesh Gangotri highway open after 44 hours after landslide
गंग्रोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

दो दिन से बंद राजमार्ग पर यातायात बहाल होते ही पेट्रोल के टैंकर अपने गंतव्य को रवाना हुए, जिससे शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंपों पर वाहनों की काफी भीड़ रही। ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार सुबह चार बजे नरेंद्रनगर बाईपास में भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया था। 

Rishikesh Gangotri highway open after 44 hours after landslide
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मलबा हटाने के लिए कई जेसीबी और पोकलैंड मशीनें लगाई गई, लेकिन मलबा हटाते ही फिर से पहाड़ी दरकने से समस्या बढ़ती गई। दो दिन लगातार मलबा हटाने के बाद बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे राजमार्ग पर यातायात बहाल हो पाया। मार्ग खुलते ही वहां फंसे पेट्रोल-डीजल के टैंकरों को रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh Gangotri highway open after 44 hours after landslide
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पेट्रोल पहुंचने की सूचना मिलने पर चंबा, नई टिहरी, पीपलडाली, घनसाली, चमियाला और लंबगांव पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार सुबह काफी भीड़ देखी गई। नरेंद्रनगर बाईपास में दो दिन बाद मार्ग तो खोल दिया गया है, लेकिन खतरा अभी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां पर शीघ्र ही स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है, तो बारिश में फिर से भूस्खलन होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rishikesh Gangotri highway open after 44 hours after landslide
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नरेंद्रनगर बाईपास में पहले से ट्रीटमेंट कार्य चल रहा था। वहां पर 30 मीटर का ही हिस्सा बचा था कि बुधवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। मलबा हटाने के बाद फिर से स्थायी ट्रीटमेंट का काम शुरू किया गया। बरसात से पहले काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
-कैलाश जोशी, ईई, लोनिवि एनएच खंड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed