फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया की हार के बाद सामने आया ऋषभ पंत का बयान, धोनी को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 17 Mar 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Rishabh pant statement for Dhoni after India defeat to Australia odi
रुड़की पहुंचे ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से हुई वन डे सीरीज के आखिरी दो मैचों में महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले, जिसके चलते परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए। अगर वह खेलते तो परिणाम हमारे पक्ष में हो सकते थे। इस बीच ऋषभ पंत ने युवा मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। 

Rishabh pant statement for Dhoni after India defeat to Australia odi
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित अपनी बहन साक्षी के रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उनकी मां सरोज पंत भी पहुंचीं। यहां शहर के विधायक प्रदीप बत्रा ने ऋषभ पंत का स्वागत किया। इसके बाद ऋषभ पंत ने बहन के रेस्टोरेंट का फीता काटर उद्घाटन किया। 

Rishabh pant statement for Dhoni after India defeat to Australia odi
रुड़की पहुंचे ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

ऋषभ पंत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई वन डे सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि आखिरी दो मैचों में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले तो खेल का परिणाम टीम के पक्ष में नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh pant statement for Dhoni after India defeat to Australia odi
रुड़की पहुंचे ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

अगर वह आखिर के दो मैचों में खेलते तो परिणाम हमारे पक्ष में आ सकते थे। कहा कि धोनी लगातार 15 साल से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं और उनके पास अनुभव के साथ ही बेहतर रणनीति है। विश्व कप टीम में चयन को लेकर पूछे गए सवाल को ऋषभ पंत मुस्करा कर टाल गए।

विज्ञापन
Rishabh pant statement for Dhoni after India defeat to Australia odi
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व को लेकर कहा कि वोट प्रतिशत घटा है, जो एक चिंता का विषय है। इसलिए युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। ऋषभ को देखने के लिए भीड़ उमड़ गई। खासकर युवाओं में ऋषभ पंत के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed