फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: सड़क पर तड़पते रहे ऋषभ, बिखरे रुपये समेटकर वीडियो बनाते रहे लोग, पुलिस ने किया इनकार

Fri, 30 Dec 2022 09:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Dec 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident News People Make videos and collect money instead of save him
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार सुबह रुड़की के नारसन में भयावह एक्सीडेंट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। ऋषभ कार से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण नहीं निकल पा रहे थे। फिर वे वहां से खुद ही किसी तरह बाहर निकले।



Rishabh Pant Accident: रेलिंग से टकराने के बाद कई बार पलटी कार, फिर लगी आग, देखें हादसे की भयावह तस्वीरें

बताया जा रहा है कि ऋषभ की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे। घटना के बाद सारे रुपये सड़क पर बिखरे पड़े थे। वे वहां तड़पते रहे लेकिन इस दौरान कुछ लोग ऋषभ की मदद करने के बजाय नोट अपनी जेबों में भरने और वीडियो बनाने में मशगूल हो गए। हालांकि पुलिस ने इन सूचनाओं का हरिद्वार पुलिस ने मीडिया सेल पर खंडन किया है। उनका कहना है कि अस्पताल में शुरुआती इलाज के दौरान स्वयं ऋषभ ने बताया था कि एक सूटकेस के अलावा सारा सामान गाड़ी के साथ जल गया है। मौके से प्राप्त नकदी, ब्रेसलेट और चेन उनकी माता को अस्पताल में ऋषभ के सामने ही सौंप दी गई। वहीं दूसरी तरफ ऋषभ की मदद करने के लिए पहुंचे शकरपुर यूपी के युवक रजत का कहना है कि 500 के कुछ नोट बिखरे हुए थे। लोग उन्हें उठा रहे थे।

Rishabh Pant Car Accident News People Make videos and collect money instead of save him
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दो युवक इस दौरान मसीहा बनकर सामने आए। रुड़की के सक्षम अस्पताल में जब ऋषभ पंत को भर्ती कराया गया तो इस दौरान दो युवक भी थे। बताया जा रहा है कि कि इनमें से एक युवक रजत निवासी  बुच्चा बस्ती शकरपुर, मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर आगे लिब्बरहेरी में स्थित उत्तम शुगर मिल में नौकरी करता है।

Rishabh Pant Car Accident News People Make videos and collect money instead of save him
ऋषभ पंत की मदद करने वाला रजत - फोटो : अमर उजाला

रजत सुबह के समय बाइक पर अपने गांव के दो अन्य साथियों नीशू और ओम कुमार के साथ सुबह की शिफ्ट में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उसने दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को पहचान लिया। वहीं, हरियाणा रोडवेज की बस के चालक और परिचालक ने भी उनकी मदद की। डॉ. सुशील नागर ने बताया कि अस्पताल में जब ऋषभ को लाया गया तो दो युवक भी थे। उन्होंने सही समय पर ऋषभ को अस्पताल पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident News People Make videos and collect money instead of save him
ऋषभ पंत की कार - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि भर्ती के दौरान ऋषभ पंत की हालत थोड़ी गंभीर थी लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा तो हालत ठीक होने लगी।

विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident News People Make videos and collect money instead of save him
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद ऋषभ पंत को देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि यहां ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी भी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed