{"_id":"6aa4f23ee2071f620704b1e1","slug":"asha-workers-news-uttarakhand-national-health-mission-releases-rs-37-76-crore-for-asha-workers-honorarium-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय के लिए 37.76 करोड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय के लिए 37.76 करोड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दी जानकारी
Sat, 12 Sep 2026 04:38 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 12 Sep 2026 04:38 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने प्रदेश में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटर के मानदेय भुगतान के लिए 37.76 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी विकासखंडों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को हर माह मिलने वाले मानदेय का भुगतान इसी राशि से किया जाएगा।
विज्ञापन
पैसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर के मानदेय भुगतान के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 37.76 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी विकासखंडों में कार्यरत आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर को प्रति माह मिलने वाले मानदेय के लिए राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं को 3300 रुपये और आशा फैसिलिटेटर को दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल संचालन, समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन आशा कार्यकर्ताओं को अलग से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: प्रेमिका की साजिश का पर्दाफाश; प्रेमी की कहीं और सगाई पर भड़की, पांच लाख में दी हत्या की सुपारी
विज्ञापन
इनमें राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य व संस्थागत प्रसव, शिशु व बाल स्वास्थ्य सहित अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 37.76 करोड़ से अधिक धनराशि प्राप्त हुई है।