फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Firing Case Ex-Girlfriend Allegedly Hires Shooter to Kill Bank Employee After Engagement Crime News

देहरादून: प्रेमिका की साजिश का पर्दाफाश, प्रेमी की कहीं और सगाई पर भड़की; पांच लाख में दी हत्या की सुपारी

Sat, 12 Sep 2026 03:33 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 12 Sep 2026 03:33 PM IST
सार

देहरादून के बड़ोवाला में बैंककर्मी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने साजिश का खुलासा किया है। पूर्व प्रेमिका ने दूसरी युवती से सगाई से नाराज होकर बैंककर्मी की हत्या की सुपारी दी थी।

विज्ञापन
Dehradun Firing Case Ex-Girlfriend Allegedly Hires Shooter to Kill Bank Employee After Engagement Crime News
हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

देहरादून बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग के मामले का पटेलनगर पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी पूर्व प्रेमिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सत्यम की किसी दूसरी युवती से सगाई होने से नाराज पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन


इसके लिए लक्सर के बदमाश अंकित चौहान को पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने मालिया और उसके साथी मोहित को गिरफ्तार किया है, जबकि शूटर अंकित मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसका साथी अंकुर फरार है।
विज्ञापन


बाइक सवार दो युवकों ने चलाई गोली
पुलिस के मुताबिक, आठ सितंबर को सत्यम अपनी बहन साक्षी के साथ स्कूटी से बड़ोवाला स्थित घर जा रहा था। जीओ पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर आगे बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी रोककर सत्यम पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 11 सितंबर को गोरखपुर चौक के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार चाय बागान की पगडंडी की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अंकित के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंकुर फरार हो गया।

पांच साल से था प्रेम संबंध

पुलिस पूछताछ में मालिया ने बताया कि वर्ष 2020 से 2023 तक वह हरिद्वार के उज्जीवन बैंक में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सत्यम से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। वर्ष 2023 में मालिया ने परिवार के दबाव में सहारनपुर निवासी युवक से निकाह किया, लेकिन सत्यम के संपर्क में बनी रही। पुलिस के अनुसार, बाद में उसका विवाह टूट गया।

वर्ष 2025 में सत्यम देहरादून आ गया। फरवरी 2026 में उसने दूसरी युवती से सगाई कर ली और मालिया से बातचीत बंद कर उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि इससे नाराज मालिया ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: दिल दहला देनी वाली वारदात, बेटे ने खोया आपा, बेरहमी से पिता के सिर पर किए डंडे से ताबड़तोड़ वार

पुलिस के अनुसार, मालिया ने मोहित के माध्यम से अंकित से संपर्क किया और पांच लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया। उसे 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए गए। मालिया ने अंकित को सत्यम की फोटो और उसके बैंक कार्यालय की जानकारी भी दी थी।

पुलिस ने मालिया रहमान और मोहित को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया है। अंकित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस अंकुर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed