फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident:...तो ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, 10 बिंदुओं में जानें पूरा घटनाक्रम

Fri, 30 Dec 2022 08:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Dec 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident in Roorkee Due to overspeed and Overtake All facts Update
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की लौटते समय नारसन के समीप हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। कुछ स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के दौरान ऋषभ एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे और इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और हवा में उड़ती हुई सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी। 



Amar Ujala Exclusive: जलती कार से खुद ही बाहर आए थे ऋषभ पंत, लड़खड़ाकर गिरे और तड़पने लगे

वहीं, ऋषभ की कार की स्पीड को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर को घटनास्थल के पास स्थित एक डेयरी में सीसी टीवी कैमरा देखा तो सब हैरान रह गए। वीडियो में मात्र दो ही सेकंड में कार एक सड़क से दूसरी ओर डिवाइडरों के ऊपर हवा में उड़ती ही नीचे जा गिरी। कोई गाड़ी की गति 100 तो कोई 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार बता रहा है।

Rishabh Pant Accident: रेलिंग से टकराने के बाद कई बार पलटी कार, फिर लगी आग, देखें हादसे की भयावह तस्वीरें

घटना के बाद से ही शाम चार बजे तक घटनास्थल पर लोगों का जमघट लगा रहा। भयानक हादसे के निशान सड़क और आस पास बिखरे हुए थे। कहीं कांच पड़ा था तो कहीं गाड़ी के अन्य सामान। लेकिन जहां गाड़ी डिवाइडर से टकराई और जहां गाड़ी में आग लगी। उसके बीच की दूरी देखकर सभी हैरान थे। 

Rishabh Pant Accident in Roorkee Due to overspeed and Overtake All facts Update
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
  • घटना शुक्रवार सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर हुई। ऋषभ अकेले मर्सिडीज कार चलाते हुए दिल्ली से रुड़की के ढंडेरा स्थित अशोक नगर अपने घर आ रहे थे।
  • ऋषभ नए साल पर अपनी मां और बहन को सरप्राइज देने घर आ रहे थे। उन्होंने परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाया था।
Rishabh Pant Accident in Roorkee Due to overspeed and Overtake All facts Update
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
  • दिल्ली हाईवे पर रुड़की से 15 किलोमीटर पहले गुरुकुल नारसन के पास उन्हें झपकी आ गई। इससे कार बेकाबु हो गई और डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग से टकरा गई।
  • स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ती हुए ऋषभ की कार हाईवे के दूसरी तरफ पलटियां खाते हुए 200 मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे चिंगारी उठने के साथ ही कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident in Roorkee Due to overspeed and Overtake All facts Update
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
  • कार में आग लगते ही ऋषभ पंत किसी तरह खुद ही बाहर निकले और लड़खड़ा कर गिर गए। इस दौरान पूरी तरह से घायल हो चुके थे।
  • तीन युवकों रजत, नीशू और ओमकुमार व नारसन के प्रमेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने ऋषभ पंत को उन्हें डिवाइडर पर बैठाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident in Roorkee Due to overspeed and Overtake All facts Update
हादसे में घायल ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
  • चेहरे पर खून बह रहा था। साथ ही कमर में भी घाव थे। हालांकि ऋषभ बदहवास थे लेकिन बातचीत कर रहे थे। ऋषभ के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। पीठ पर गहरी खरोंच और सिर में चोट आई है।
  • पहले उन्हें एंबुलेंस से रुड़की स्थित सक्षम हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed