फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर ने बताया कैसा है ऋषभ पंत का हाल, बोले- फाइटर हैं वो

Sat, 31 Dec 2022 06:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 31 Dec 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident News Actor Anil Kapoor and anupam kher meets Rishabh at max hospital
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। वे शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने आज कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की मां से बात की गई है।

Roorkee : ऋषभ पंत को याद नहीं कार से कैसे निकले बाहर, पुलिस पूछताछ में क्रिकेटर का पहला बयान

उन्होंने कहा कि पंत फाइटर हैं। हम दोनों ने उनके काफी बात की। उन्हें हंसाया भी। उनसे बात कर लगता है वे स्वस्थ हैं। कहा कि हम दोनों ऋषभ पंत के फैन हैं। इसलिए हमारा मन उनसे मिलने का था। हम खुश हैं वे ठीक हैं। हमारी और देश की दुआएं उनके साथ हैं। कहा कि हमारी कामना है हम जल्द ही उन्हें फिर से क्रिकेट ग्राउंड पर देखें। 

Rishabh Pant Car Accident News Actor Anil Kapoor and anupam kher meets Rishabh at max hospital
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला

पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। पंत के पैर में फ्रैक्टर है, सिर और कमर पर भी चोट हैं। बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की लौटते समय नारसन के समीप हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए थे।

Rishabh Pant Car Accident News Actor Anil Kapoor and anupam kher meets Rishabh at max hospital
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

उनकी कार डिवाइडर की रेलिंग और एक पोल को टक्कर मारती हुई हवा में उछलकर हाईवे की दूसरी दिशा में कई पलटियां खाते हुए करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident News Actor Anil Kapoor and anupam kher meets Rishabh at max hospital
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

ऋषभ पंत को राहगीरों ने पुलिस की मदद से रुड़की के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।वहां उनकी हालत अब ठीक है। हादसे का कारण झपकी आना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident News Actor Anil Kapoor and anupam kher meets Rishabh at max hospital
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

अपनी मां और बहन को सरप्राइज देने ऋषभ अकेले मर्सडीज कार चलाते हुए दिल्ली से रुड़की के ढंडेरा स्थित अशोक नगर अपने घर आ रहे थे। लेकिन इस दौरान उनकी कार कार हादसे का शिकार हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed