फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुए दंगे जैसे हालात, निकली तलवारें, ये हैं घटना की प्रमुख बातें

Sat, 30 Mar 2019 09:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Mar 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
riots like condition in rudrapur uttarakhand

शुक्रवार देर रात नो एंट्री में घुसे ट्रक चालक को रोकने और ट्रक चालक के धार्मिक भावना आहत करने के आरोप के बाद फैली अराजकता से शहर में दंगे जैसे हालात बन गए।

riots like condition in rudrapur uttarakhand

हंगामे के चलते करीब तीन घंटे तक शहरवासी जहां दहशत में रहे, वहीं पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया। नाराज लोगों की मानें तो पुलिस ने सिख चालक की पगड़ी उतार कर समाज की धार्मिक भवना को आहत किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पगड़ी की आड़ में सिख समाज ने अराजकता का माहौल बनाया।
 

riots like condition in rudrapur uttarakhand

शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे डीडी चौक पर नो एंट्री में घुसे एक ट्रक को रोकना सीपीयू के लिए उस समय फजीहत बन गया। जब ट्रक चालक के समर्थन में घटनास्थल पर जमा सिख समाज से जुड़े लोग पुलिस के विरोध में उतर आए। इधर मामले को संभालने के लिए पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। उधर सिख समाज के लोग पुलिस पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाकर हमलावर हो गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
riots like condition in rudrapur uttarakhand

मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब भीड़ संभालने में जुटे एसपी क्राइम प्रमोद कुमार पर भीड़ में शामिल एक युवक ने लाठी से हमला कर दिया। पुलिस पर हमला होते देख कोतवाली पुलिस के साथ आसपास के चौकियों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे नाराज बाजार में जमा सिख समाज के लोगों ने उग्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी तो पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा। बवाल देखकर लोगों के जेहन में एक बार फिर सालों पहले रुद्रपुर में हुए दंगे की यादें ताजा हो गई। 
 

विज्ञापन
riots like condition in rudrapur uttarakhand

ट्रक चालक को रोकने पर पुलिस और पब्लिक के बीच हुए बवाल में पुलिस को तीन घंटे के भीतर करीब सात बार लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ना पड़ा। इस दौरान पुलिस के विरोध में उतरे लोगों के साथ ही बाजार में घूम रहे कई और लोगों को भी पुलिस की कार्रवाई का शिकार होना पड़ा। पूरे मामले में कई नेता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई देखकर बैक फुट पर आ गये।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed