फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2024: तिरंगों से सजे दून के बाजार, सीएम धामी ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज...झांकियां हैं खास

Fri, 26 Jan 2024 12:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Jan 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2024: CM Dhami unfurls the national flag at his residence celebration Parade Ground Uttarakhand
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : amar ujala

राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम धामी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद वह परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही झांकियां निकाली गई।





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को  सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

आकर्षण का केंद्र होगी सूचना विभाग की झांकी

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार आकर्षण का केंद्र सूचना विभाग की झांकी रही। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग की ओर से विकसित उत्तराखंड की झांकी का निर्माण किया गया। 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है।

देवभूमि उत्तराखंड में विकसित भारत के तहत कई लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं के कार्य जैसे ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, होम स्टे, रोप-वे आदि पर तेजी से कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही पारंपरिक अनाजों का भी पर्याप्त मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है।

Republic Day 2024: CM Dhami unfurls the national flag at his residence celebration Parade Ground Uttarakhand
सीएम धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : amar ujala

झांकी में ये खास
झांकी में उत्तराखंडी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया। इसके अलावा पारंपरिक अनाज मंडवा, झंगोरा, रामदाना, कौंणी की खेती खेती और राज्य पक्षी मोनाल को दिखाया गया है।

Republic Day 2024: CM Dhami unfurls the national flag at his residence celebration Parade Ground Uttarakhand
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : amar ujala

बाजार तिरंगे और अन्य सामानों से सजे

बृहस्पतिवार को दून में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाजारों में चारों ओर तिरंगे सजे रहे। बाजार में अलग-अलग साइज में राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा कैप, रिबन, हैंड-बैंड आदि आइटम की खूब खरीदारी हुई। गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा के साथ घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आइटम सजे दिखे। वहीं विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस को लेकर तिरंगे के साथ ही हैंड-बैंड की खूब खरीदारी की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2024: CM Dhami unfurls the national flag at his residence celebration Parade Ground Uttarakhand
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : amar ujala

घरों पर लगाए तिरंगे
शहर के सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, जीएमएस रोड पर तिरंगे के सामानों से दुकानें सजी रही। इन पर लोगों ने घरों पर लगाने के लिए तिरंगे की काफी खरीदारी की। वही लोगों ने दोपहिया वाहनों पर लगाने के लिए छोटे तिरंगे भी खूब खरीदे।

ये भी पढ़ें...Republic Day 2024: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, कहा-जल्द लागू होगा यूसीसी

विज्ञापन
Republic Day 2024: CM Dhami unfurls the national flag at his residence celebration Parade Ground Uttarakhand
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : amar ujala

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगई राजधानी

गणतंत्र दिवस के लिए राजधानी दून को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शहर के घंटाघर, पटेल पार्क के साथ ही शहर के कई हिस्सों को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही परेड ग्राउंड पर मुख्य कार्यक्रमों को लेकर भव्य सजावट की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed