फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramlala Pran Pratishtha: दिन में होली...रात को दिवाली, उत्तराखंड में हर तरफ जले दीप, तस्वीरों में देखें उल्लास

Mon, 22 Jan 2024 08:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jan 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha Celebration and Deepotsav In Uttarakhand Photos
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कोलेकर उत्तराखंड में उत्सव - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में भी भव्य उत्सव मनाया गया। सुबह से ही राजधानी दून से लेकर सभी जिलों का माहौल राममय हो गया। 



सुबह से शाम तक गुलाल, बोनफायर आदि से होली जैसा माहौल रहा तो शाम ढलते ही पटाखों से दून गूंज उठा। घरों में लगी इलेक्ट्रॉनिक झालरें और दीयों से दिवाली-सा उत्सव रहा। वहीं, लोगों ने दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया।

Ram Mandir: हरिद्वार में भव्य दीपोत्सव, सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर किया दीपदान

Ram Mandir Pran Pratishtha Celebration and Deepotsav In Uttarakhand Photos
दीप जलाए - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में चकराता रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, हनुमान चौक, मोती बाजार , गोपीनाथ मंदिर, टपकेश्वर मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर ही नहीं पूरे शहर में भव्य उत्सव मनाया गया। 

Ram Mandir Pran Pratishtha Celebration and Deepotsav In Uttarakhand Photos
हरिद्वार में जलाए गए दीप - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में श्रीगंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दिनभर कई तरह के आयोजन किए गए जिससे पूरा शहर राममय हो गया। शाम को हरकी पैड़ी पर दीप जलाए गए। साथ ही आतिशबाजी की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगा पूजन कर दीपदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha Celebration and Deepotsav In Uttarakhand Photos
सड़कों पर रामभक्त - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ऋषिकेश और विकासनगर में प्रभु श्री राम के प्रति अपनी अटूट आस्था को प्रकट करने के लिए सड़कों पर राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने राम यात्रा निकालकर जय श्री राम के नारे लगाए। घंटों तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha Celebration and Deepotsav In Uttarakhand Photos
दीप जलाए - फोटो : अमर उजाला

शाम को पहाड़ से मैदान तक दीप जलाए गए। केदारनाथ धाम सहित जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग और अन्य कस्बों, गांवों में भव्य झांकी निकाली गई। साथ ही मंदिरों में कीर्तन-भजन का आयोजन कर भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं, उत्तरकाशी के बड़कोट में राजा रघुनाथ महाराज मंदिर को भी सजाया और पूजा की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed