फोर्ब्स मैगजीन की रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट में भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स रहे मुकेश अंबानी की कामयाबी के पीछे ये राज है। इसका खुलासा उन्होंने खुद ही किया था।
जी हां, मुकेश अंबानी रिलाइंस इंडस्ट्री की कामियाबी के पीछे बाबा केदार और बदरीनाथ धाम के आशीर्वाद को मानते हैं। वे जब भी यहां आते हैं अपने परिवार की सुख शांति और कामयाबी के लिए विशेष पूजा अर्चना करते हैं।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक, देश के सबसे धनी शख्स की लिस्ट में शामिल होने से पहले भी उन्हें यहां पूजा अर्चना की थी। इसके बाद 16 अक्टूबर को श्रीकेदारनाथ धाम की वर्ष 2018 की यात्रा में पूजा-अर्चना के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपये दिए। जबकि 71 लाख रुपये उन्होंने श्रीबदरीनाथ धाम के लिए भेंट किए।
4 of 6
मुकेश अंबानी
- फोटो : अमरउजाला
इसके अलावा अंबानी ने अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी समिति को 22 लाख रुपये दिए। रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी अपने फलक तक पहुंचने के लिए बाबा के आशीर्वाद पर भरोसा करते हैं। बदरीनाथ में गेस्ट हाउस निर्माण के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को पचास लाख रुपये की धनराशि दी थी। इसके बाद से ही वहां काम शुरु हो गया है।
5 of 6
mukesh ambani
- फोटो : amarujala
इतना ही नहीं आईपीएल में टीम मुकेश अंबानी की टीम मुंबई इंडियन के चैंपियन बनने पर अंबानी ने केदारनाथ धाम के लिए केशर व चंदन के लिए 60 लाख रुपये दिए थे। इससे पूर्व जीयो की सफलता पर भी उन्होंने समिति को इतनी ही धनराशि भेंट की थी।