फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: चारधाम यात्रा की हकीकत, दावे कुछ सच कुछ और

Mon, 22 May 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ/देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ/देहरादून Updated Mon, 22 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
reality of chardham exclusive by amarujala
badrinath highway - फोटो : amarujala

सुगम चार धाम यात्रा के दावे जोर-शोर से किए जा रहे हैं, मगर हकीकत मत पूछिए। बदरीनाथ धाम तक पहुंचना यात्रियों के लिए किसी कठिन इम्तिहान से कम नहीं है। रास्ते में जगह-जगह सुकून देती व्यवस्था नहीं हैं। इसकी जगह है अव्यवस्थाओं का आलम।



अमर उजाला संवाददाता प्रमोद सेमवाल ने रविवार को गोपेश्वर से बदरीनाथ धाम पहुंचने के लिए एक आम यात्री की तरह जिन कठिनाईयों को झेला, उसको हम आपके सामने हुबहू रख रहे हैं।

reality of chardham exclusive by amarujala
badrinath highway

मैं बदरीनाथ धाम जाने के लिए सुबह साढे़ सात बजे गोपेश्वर से रवाना हुआ। पीपलकोटी तक की यात्रा बेहद अच्छी रही। हाइवे एकदम साफ। न कहीं जाम, न कोई दूसरी परेशानी। पीपलकोटी से आगे एकाध जगह जाम मिला, लेकिन ये हल्का जाम था। यात्रा पर निकलते वक्त ऐसे जाम अपेक्षित माने जा सकते हैं।

यहां तक की यात्रा सुगम मान सकता हूं, मगर जोशीमठ से तीन किलोमीटर पहले तेलंग हमें आगाह कर देता है कि इम्तिहान के लिए अब तैयार हो जाओ। तेलंग में नौ बजे पहुंचा। यहां सड़क पर वाहन फंसे हुए थे। कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार दिखाई दी। जाम हटाने की कोशिश में पुलिस के दो और आईटीबीपी का एक जवान दिखाई दिया। करीब आधे घंटे तक इंतजार यहां पर अन्य यात्रियों के साथ किया। जैसे तैसे जाम खुला, तो तब जाकर जोशीमठ पहुंचना हुआ।

reality of chardham exclusive by amarujala
badrinath highway - फोटो : amarujala

दस बज रहे हैं। मैं इस वक्त जोशीमठ में हूं। यहां से बदरीनाथ जाने के लिए दूसरी जीप में बैठ गया हूं। जैसे ही जीप ने रफ्तार पकड़ी, एक किलोमीटर आगे जाने पर फिर से जाम के दर्शन हुए। इस बार का जाम जबरदस्त दिखा। जहां तक सड़क पर नजर गई, सिर्फ और सिर्फ फंसे हुए वाहन ही दिखाई दिए। सारे वाहनों का रुख बदरीनाथ की तरफ का था। विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं आ रहा था। एक सिपाही मिला, तो उसने बताया कि हाथी पर्वत पर वन वे ट्रैफिक किया गया है और बदरीनाथ से आने वाली गाड़ियों को छोड़ा जा रहा है। इन वाहनों की संख्या सात सौ करीब बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
reality of chardham exclusive by amarujala
badrinath highway - फोटो : amarujala

जाम में फंसे रहने के दौरान यात्रियों से उनके अनुभव जानने की कोशिश की, तो पता चला कि किस कदर चार धाम यात्रा व्यवस्था को लेकर उनमें नाराजगी है। दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र से आए दीपक और अशोक से बातचीत का सिलसिला शुरू किया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ हाईवे के बंद होने की सूचना पर वे केदारनाथ निकलना चाह रहे थे। फिर सूचना आई कि सब कुछ ठीक हो गया है, तो वे बदरीनाथ के लिए निकल पडे़, मगर यहां पर अव्यवस्था लगातार बनी हुई है। साथ में बैठे हिमाचल से आए जमना प्रसाद को भी मैने टटोलने की कोशिश की। 68 साल के जमना प्रसाद अपनी पत्नी को यात्रा पर लेकर आए हैं। वे काफी परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ वे हो आए हैं। सभी जगह जाम की एक सी स्थिति दिखाई दी है।

विज्ञापन
reality of chardham exclusive by amarujala
badrinath highway

जोशीमठ से एक किलोमीटर आगे के एक स्थान पर अब भी वाहन फंसे हुए हैं। बताया गया है कि हाथी पर्वत पर कुछ सुधारीकरण कार्य चल रहा है। मारवाड़ी में भी कुछ वाहन फंसे हुए हैं। 12 बजे बदरीनाथ से वाहनों का काफिला आता हुआ दिखाई देता है। करीब एक घंटे तक वे हमारे पास से गुजरते हैं। एक घंटे के बाद हमारी जीप के पहिये में कुछ हरकत होती है। इस वक्त एक बजे रहे हैं। आधे घंटे बाद फिर से ट्रैफिक रोक दिया जाता है। बताया गया कि संकरे रास्ते की वजह से एक स्थान पर वाहन क्रास नहीं हो पा रहे है। यहां पर चार पांच पुलिस कर्मी व्यवस्था संभालते हुए नजर आए। करीब दो बजे बदरीनाथ के लिए वाहनों को यहां से रवाना किया गया। अब मारवाड़ी पुल आ गया है। यहां पर से वाहन रेंग रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं। मारवाड़ी में लोगों को खाने पीने के लिए रुके हैं। घंटों जाम में फंसे रहने के बाद ये ही वो जगह है, जहां पर भूख-प्यास मिटाने के साधन मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed