अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो दस अक्टूबर से पहले ये काम जरूर कर लें। नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
दरअसल, राज्य खाद्य योजना और अंत्योदय योजना के लाभार्थियों का बैंक एकाउंट नंबर राशन कार्ड के साथ लिंक किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग ने लाभार्थियों बैंक से संबंधित विवरण को डिजिटाइज्ड करने का निर्देश सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को 10 अक्तूबर 2017 तक पूरा करने लेने का निर्देश दिया है।
3 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में अगर आपने अभी तक अपनी बैंक खाते की जानकारी खाद्य आपूर्ति विभाग को नहीं दी है तो जरूर दे दें। प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति माह वितरित की जाने वाली दस किलो चावल और पांच किलो गेहूं के बदले उसके मूल्य के बराबर की राशि उसके बैंक खाते में डालने का फैसला लिया है।
इसके अलावा अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को प्रति माह जो एक किलो चीनी मिलती है उसकी सब्सिडी की राशि भी खाते में डाली जाएगी। इस योजना का आगाज नवंबर 2017 से होना है, लेकिन अभी तक लाभार्थियों के राशन कार्ड के साथ बैंक खाता नंबर लिंक नहीं है।
इसको लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग के प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 10 अक्तूबर तक राशन कार्डों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया जाए।