फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Dham: रक्षा बंधन पर अन्नकूट मेले के लिए 11 क्विंटल फूलों से सजा बाबा केदार का धाम, देखें तस्वीरें

Tue, 09 Aug 2022 07:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Aug 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan 2022: Kedarnath Dham decorated with 11 quintals flowers for Annakut mela
फूलों से सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

अन्नकूट (भतूज मेला) व रक्षाबंधन के लिए केदारनाथ मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया। बुधवार रात को धाम में भतूज मेला मनाया जाएगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि भतूज मेला (अन्नकूट) को भव्य रूप से मनाने की तैयारी पूरी हो गई है।



Badrinath Dham: केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी ने परिवार संग किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन

केदारनाथ मंदिर के पुजारी टी. गंगाधर लिंग, आचार्य ओंकार शुक्ला, केदारनाथ मंदिर के प्रभारी आरसी तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पवाण मेले के सफल आयोजन में जुटे हैं। इधर, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भी 11-गांव रामलीला समिति द्वारा भतूज मेले का आयोजन किया जाएगा। समिति के सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने बताया कि अन्नकूट मेला केदारघाटी की प्राचीन परंपराओं में से एक है। 

Raksha bandhan 2022: Kedarnath Dham decorated with 11 quintals flowers for Annakut mela
फूलों से सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बुधवार शाम को केदारनाथ में भगवान केदारनाथ की आरती के बाद स्वयंभू लिंग को पके चावलों से ढककर उसका श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान रात भर मंदिर के कपाट खुले रहेंगे और श्रद्धालु आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।

Raksha bandhan 2022: Kedarnath Dham decorated with 11 quintals flowers for Annakut mela
फूलों से सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुबह स्वयंभू लिंग पर लगे पके चावलों को उतारकर मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इधर, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भी भतूज मेला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha bandhan 2022: Kedarnath Dham decorated with 11 quintals flowers for Annakut mela
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11 बजे विश्वनाथ मंदिर से बजार तक भगवान शिव, पार्वती और गणेश भगवान की भव्य झांकी भी निकाली जाएगी। साथ ही महिला व युवक मंगल दलों द्वारा कीर्तन-भजन किए जाएंगे।

विज्ञापन
Raksha bandhan 2022: Kedarnath Dham decorated with 11 quintals flowers for Annakut mela
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव नए अनाजों से जहर को जनकल्याण के लिए खुद में समाहित कर लेते हैं। इसी के तहत स्वयंभू लिंग पर नए धान से तैयार चावलों को पकाकर लगाया जाता है। साथ ही अन्य अनाजों से सजाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed