फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police FIR Service Down for 15 Days Health Authority Data Breached read All Updates in hindi

साइबर हमला: उत्तराखंड पुलिस की ऑनलाइन एफआईआर सेवा ठप, स्वास्थ्य प्राधिकरण के डेटा में भी लगी सेंध

Sat, 29 Aug 2026 10:53 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 29 Aug 2026 10:53 AM IST
सार

उत्तराखंड पुलिस की ऑनलाइन एफआईआर सेवा जहां करीब 15 दिन से ठप है, वहीं 21 अगस्त की रात राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के डेटा में भी सेंध लगने की जानकारी सामने आई है। दोनों घटनाओं ने सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Police FIR Service Down for 15 Days Health Authority Data Breached read All Updates in hindi
साइबर अटैक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस की ऑनलाइन एफआईआर सुविधा पिछले करीब 15 दिन से ठप है। गूगल के माध्यम से सीसीटीएनएस उत्तराखंड के लिंक पर जाने वाले निराश हैं तो सीधे policecitizenportal.uk.gov.in तो खुल रहा है लेकिन यहां भी दर्ज एफआईआर नहीं देख सकते। उधर, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के डेटा में 21 अगस्त की रात 10:30 बजे सेंध लग गई। किसने लगाई किसी को पता नहीं।

विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस वेबसाइट और एप के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने, दर्ज एफआईआर देखने समेत कई सुविधाएं देती है। इस वेबसाइट को सीसीटीएनएस उत्तराखंड के नाम से गूगल सर्च भी कर सकते हैं। लेकिन जब सर्च करेंगे तो आने वाले policecitizenportal.uk.gov.in/Citi/firSearch.aspx लिंक नहीं खुल रहा है।

विज्ञापन


सर्वर एरर आ रहा है। जब हमने इसकी पड़ताल की तो सूत्रों से पता चला कि यह साइबर हमले का शिकार है। हमले की वजह से सर्वर को नुकसान हुआ है, जिस कारण ये सेवाएं बंद हैं। इसके विकल्प के तौर पर एक लिंक तो चलाया गया है लेकिन उस पर भी स्पष्ट लिखा है कि व्यू एफआईआर की सेवाएं तकनीकी दिक्कतों के कारण बंद हैं। आपको बता दें कि 2023 में भी सीसीटीएनएस पर साइबर हमला हो चुका है। आईटीडीए के अफसर इसके बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का लाखों लोगों का डेटा खतरे में

आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड की सुविधा उपलब्ध करा रहे राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का लाखों कर्मचारियों, आम जनता का डेटा खतरे में है। सूत्रों के मुताबिक, 21 अगस्त की रात 10:30 बजे किसी ने प्राधिकरण का क्रेडेंशियल यानी आईडी-पासवर्ड का डेटा कॉपी कर लिया है। खास बात ये भी है कि डेटा कॉपी होने का अलर्ट भी आ चुका है। आईटीडीए ने इस संबंध में प्राधिकरण के अफसरों से जवाब मांगा है। हालांकि प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि जिस समय डेटा कॉपी की बात कही जा रही है, उस समय ऑफिस बंद होता है। फिर भी इसकी जांच की जा रही है कि कोई उस दौरान अंदर तो नहीं घुसा। आशंका जताई जा रही है कि साइबर अपराधियों ने डेटा कॉपी किया है। प्राधिकरण के अपर निदेशक आईटी अमित शर्मा ने बताया कि आईटीडीए ने इस संबंध में जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि उस समय कार्यालय बंद रहता है।

ये भी पढे़ं...यूट्यूबर की मौत: नई बाइक, नया सफर...जरा सी चूक, घरवालों के लिए जिंदगीभर का दर्द छोड़ गया ‘आशु यूके राइडर’

अभी तक जो लिंक था, उसका दुरुपयोग हो रहा था। ठग एफआईआर की कॉपी सीधे निकालकर अपराध को अंजाम दे रहे थे। उसे हमने प्रतिबंधित किया है। पीड़ित पक्ष लॉगिन करके सीधे एफआईआर देख सकते हैं। -डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी, सीसीटीएनएस/एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed