फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Union Tourism Minister Kishan Reddy visited Badrinath dham with family

Badrinath Dham: केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी ने परिवार संग किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन

Tue, 09 Aug 2022 05:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Aug 2022 05:48 PM IST
सार

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर पंवार और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने  केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को तुलसी की माला और अंगवस्त्र भेंट किए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Union Tourism Minister Kishan Reddy visited Badrinath dham with family
बदरीनाथ धाम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी मंगलवार को अपने परिवार के साथ बदरीनाथ पहुंचे और दर्शन किए। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनसे बामणी से चरण पादुका तक रोपवे निर्माण की मांग की।

विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सुबह सवा दस बजे बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने परिवार के साथ बदरीनाथ के दर्शन किए। वे वेदपाठ पूजा में भी शामिल हुए। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर पंवार और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने उन्हें तुलसी की माला और अंगवस्त्र भेंट किए। पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री ने बदरीनाथ के मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने केंद्रीय मंत्री को एक मांगपत्र सौंपा जिसमें बदरीनाथ धाम में भगवान के जन्मस्थल बामणी गांव स्थित लीला ढूंगी से भगवान के चरण चिह्न (चरण पादुका) तक रोपवे निर्माण और 500 बेड के विश्राम गृह बनाने का आग्रह किया गया है। इस दौरान मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, ईओ बदरीनाथ सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed