फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी को मिला मौनी बाबा से मंत्र: केदारनाथ यात्रा का वीडियो वायरल, कुटिया में बैठ पूछे सवाल, मिले जवाब

Tue, 14 Nov 2023 01:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Nov 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi got mantra from Mouni Baba uploaded video of Kedarnath Yatra on X viral Uttarakhand news in hindi
राहुल गांधी केदारनाथ में मौनी बाबा के साथ - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ की धार्मिक यात्रा से मौनी बाबा का एक मंत्र लेकर लौटे हैं। यह मंत्र है डरो मत, भय मन का वहम है। केदारनाथ से लौटने के एक हफ्ते बाद राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का एक वीडियो एक्स पर अपलोड किया है।

इस वीडियो में राहुल रात के समय केदारपुरी में मौनी बाबा की कुटिया में बैठे हैं और उनसे प्रश्न कर रहे हैं। इन प्रश्नों के उत्तर बाबा लिखकर दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। एक्स पर राहुल लिखते हैं, भय मन का वहम है। केदारनाथ में मौनी बाबा से डरो मत का रहस्य और उनकी वर्षों की तपस्या को नजदीक से जाना।

इस छोटे से वीडियो में राहुल कुटिया में मौनी बाबा से संवाद करने के अलावा वहां भोजन करते हुए भी दिख रहे हैं। बाबा से राहुल पूछ रहे हैं, आपने 11 साल मौन क्यों रखा? मौनी बाबा जवाब लिखकर दे रहे हैं। लिखा, ये तो केदार बाबा ही जानें। 11 साल न बोलने के बाद आप में क्या बदलाव दिखा? जवाब में मौनी बाबा ने लिखा, सब केदार बाबा की मर्जी।

Rahul Gandhi got mantra from Mouni Baba uploaded video of Kedarnath Yatra on X viral Uttarakhand news in hindi
राहुल गांधी केदारनाथ में मौनी बाबा के साथ - फोटो : amar ujala

आप मेरे पास नहीं आए, केदार बाबा आपको यहां लेकर आए हैं। अब राहुल कहते हैं, हां, मैं जानता हूं। बाबा राहुल को इशारा करते हैं, आप कुछ खाओगे, राहुल भी इशारों में जवाब देते हैं, थोड़ा सा? फिर वीडियो में एक बाबा दिखाई दे रहे हैं जो कुटिया में तवे पर मोटी-मोटी रोटी सेक रहे हैं। राहुल यह रोटी खाते हुए दिखते हैं।

Rahul Gandhi got mantra from Mouni Baba uploaded video of Kedarnath Yatra on X viral Uttarakhand news in hindi
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

राहुल अपने फोन पर मौनी बाबा को प्रियंका की तस्वीर दिखाते हैं। वह उनसे कहते हैं, यह देखिये मेरी बहन है ये? बाबा राहुल की पीठ पर जोर-जोर से हाथ रखते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हैं। राहुल उनसे पूछते हैं, भय को कैसे देखते हैं? मौनी बाबा लिखकर जवाब देते हैं, भय मन का वहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi got mantra from Mouni Baba uploaded video of Kedarnath Yatra on X viral Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ में लोगों को भंडारा परोसते राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कुटिया में एक अन्य बाबा कह रहे हैं, इंसान शांत रहे तो अहंकार अपने आप मर जाता है। वीडियो में राहुल की आदि शंकराचार्य की पूजा करने, भंडारे में लोगों को खाना परोसने, दर्शन करके केदारनाथ मंदिर से बाहर निकलते समय की तस्वीरें दिखाई देती हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi got mantra from Mouni Baba uploaded video of Kedarnath Yatra on X viral Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ धाम में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

वीडियो के अंत में फिर राहुल मौनी बाबा के करीब बैठे हैं और राहुल उनसे पूछ रहे हैं कि क्या आप अब भी जाप करते हो, बाबा लिखकर जवाब देते हैं, केदारनाथ की कृपा से मन में जाप करता हूं।

ये भी पढ़ें...सुरंग के अंदर फंसीं 40 जानें:  ढाई फीट चौड़े पाइप से बाहर निकाले जाएंगे मजदूर, रेस्क्यू में लग सकते हैं दो दिन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed