फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीर्थनगरी हरिद्वार में कुछ इस तरह नजर आईं विवादों से घिरी राधे मां

Sun, 16 Oct 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 16 Oct 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
radhe maa in haridwar
radhe maa - फोटो : amar ujala

मुंबई में विवादों से घिरी संत राधे मां तीर्थनगरी हरिद्वार में कुछ इस तरह भक्तों से घिरी दिखाई दीं। बता दें कि दो दिन के लिए महामंडलेश्वर बनी थी। अखाड़ों और संतों के भारी विरोध के चलते उनका महामंडलेश्वर पद तीसरे दिन निलंबित कर दिया गया था।

radhe maa in haridwar
radhe maa

बाद में यह पद भी अखाड़े ने वापस ले लिया। कुंभ मेलों में हाथी या रथ पर सवार होकर गंगा, नर्मदा और शिप्रा नदी में स्नान की मंशा अधूरी रह गई। राधे मां शनिवार की शाम हरिद्वार के सलेमपुर गांव की एक कॉलोनी में पहुंच गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि अब वह भक्तों के साथ गंगा स्नान करेंगी।
 

radhe maa in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि राधे मां का भक्त मंडली के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने का भी कार्यक्रम है। एक महामंडलेश्वर के रूप में कुंभ के अवसर पर नहाने का ख्वाब चार बार अधूरा रह गया। राधे मां को वर्ष 2010 में हुए हरिद्वार कुंभ के ठीक एक वर्ष बाद 2011 में जूना अखाड़े ने आधी रात को एक बजे चुपचाप महामंडलेश्वर बनाया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
radhe maa in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद सरस्वती ने उन्हें दीक्षा प्रदान की थी। अगले ही दिन राधे मां को महामंडलेश्वर बनाने की मंशा पर संत जगत में भारी विवाद शुरू हो गया। राधे मां सवेरे ही हरिद्वार से वापस लौट गई। विवाद बढ़ने पर जूना अखाड़े ने उन्हें दिए गए पद को निलंबित रखते हुए 11 सदस्यीय जांच समिति बैठा दी। इसके उपरांत प्रयाग में अर्द्धकुंभ, नासिक और उज्जैन में कुंभ मेले संपन्न हुए। राधे मां की मंशा थी कि वह अपने अखाड़े के साथ गंगा और अन्य नदियों में स्नान करने रथ पर बैठकर पहुंचे।
 

विज्ञापन
radhe maa in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि महामंडलेश्वरों के रथ हजारों भक्तों के साथ निकलते हैं। इसी बीच जूना अखाड़े ने जांच समिति की रिपोर्ट आए बगैर आनन-फानन में राधे मां का पद स्थायी रूप से समाप्त कर दिया। जांच समिति के सदस्यों के बीच पद पर बने रहने और वापस लेने को लेकर जब विवाद उठा तब जूनापीठाधीश्वर और अखाड़े के श्रीमहंतों ने यह निर्णय ले लिया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed