फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस चौकी के पास मिला 15 फुट लंबा और 55 किलो का अजगर, मचा हड़कंप

Thu, 10 Aug 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Thu, 10 Aug 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Python found near police station in rishikesh
Python

पुलिस चौकी के पास लोगों की पेड़ पर नजर गई तो वहां 15 फुट लंबा और 55 किलोग्राम वजन का अजगर नजर आया। इससे हड़कंप मच गया।

Trending Videos
Python found near police station in rishikesh
Python

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन के समीप बुधवार को दिनभर एक अजगर लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा। अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग को पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निकाय की मदद तक लेनी पड़ी। 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया।  

Python found near police station in rishikesh
Python

बुधवार को तपोवन पुलिस चौकी के समीप हाईवे पर अमलताश के पेड़ पर लोगों को सुबह करीब 10 बजे एक अजगर लटका दिखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिससे बदरीनाथ हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। शाम चार बजे तक नरेंद्रनगर वनप्रभाग की शिवपुरी वनरेंज कर्मचारियों ने अजगर को नीचे उतारने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Python found near police station in rishikesh
Python

इसके बाद नरेंद्रनगर से फायर ब्रिगेड वाहन बुलाना पड़ा। अजगर को पेड़ से उतारने के लिए नगर पालिका ऋषिकेश के स्ट्रीट लाइट सर्विस वाहन तक की मदद लेनी पड़ी। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने शाम करीब 6 बजे अजगर को पानी की बौछारों से पेड़ से नीचे गिराया। 

विज्ञापन
Python found near police station in rishikesh
Python


इसके बाद शिवपुरी रेंज कर्मियों ने अजगर को पकड़कर राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में सुरक्षित छोड़ दिया। वन दारोगा भीमराज बेरवाल ने बताया कि अजगर 15 फुट लंबा था। जिसका वजन करीब 55 किलोग्राम था। बताया कि मादा अजगर की उम्र करीब एक वर्ष है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed