फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पंजाबी गायक जोगेंद्र सिंह मेहंदी ने बांधा समां, झूमने पर मजबूर हुए युवा

Wed, 04 Apr 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
punjabi singer Jogendra Singh Mehndi live performance in dbs college dehradun
singer

गायक दलेर मेंहदी के भाई जोगेंद्र ने डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह के अंतिम दिन जमकर समा बांधा। उन्होंने पंजाबी, हरियाणवी और हिंदी गानों पर दमदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

punjabi singer Jogendra Singh Mehndi live performance in dbs college dehradun

बुधवार को डीबीएस छात्रसंघ समारोह के अंतिम दिन गायक जोगेंद्र सिंह मेहंदी ने नागिन-नागिन तुनक-तुनक, तेरी आंखा दा काजल गीत गाया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मसूरी विधायक गणेश जोशी और हंस फ ाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गणेश जोशी ने कालेज को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

punjabi singer Jogendra Singh Mehndi live performance in dbs college dehradun
singer

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही समाज की असली पहचान है। इसलिए युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ीयां उनसे सीख ले सकें। मंत्री मदन कौशिक ने भी कालेज को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
punjabi singer Jogendra Singh Mehndi live performance in dbs college dehradun
singer

उन्होंने कहा कि आज दुनिया में सर्वाधिक युवा शक्ति भारत के पास ही है। युवा चाहें तो देश का नाम दुनिया के पटल पर सबसे ऊपर पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में हेमा पुरोहित, वंदना बिष्ट और मंयक ध्यानी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता रावत ने की।

विज्ञापन
punjabi singer Jogendra Singh Mehndi live performance in dbs college dehradun
singer

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ओपी कुल श्रेष्ठ, डीबीएस शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. सोनू द्विवेदी, डॉ. शीतल कनौजिया, डॉ. वीसी पांडे, डॉ. अलका सुरी, डॉ. एके बियानी, डॉ. जेपी गुप्ता, डॉ. पारितोष, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. कमल बिष्ट, डॉ. अग्निहोत्री, डॉ. जयपाल, डॉ. विंदेश द्विवेदी, डॉ. सुरेखा कनौजिया, छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश घाघट, महासचिव मानसी राणा, अंकित बिष्ट, हिमांशु कुमार, विप्लवी मालाकार, सचिन तिवारी, सुजीत थापा, हर्षित कुमार, अभीजीत, अजय पंवार, सोनू बिष्ट, सुनील सेमवाल, दिव्या, रेखा आदि मौजूद रहे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed