{"_id":"5ac4f0864f1c1bd9618b5866","slug":"fire-in-shops-to-short-circuit-in-almora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड में चार दुकानें और गोदाम जलकर राख, लाखों का माल हुआ स्वाहा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड में चार दुकानें और गोदाम जलकर राख, लाखों का माल हुआ स्वाहा, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नगर के सदर बाजार में बुधवार तड़के भीषण अग्निकांड हो गया। अग्निशमन दस्ते ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार दुकानें और एक गोदाम जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। अलबत्ता शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
2 of 5
fire in shop
सदर बाजार में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे दुकानों से धुआं उठते देख लोगों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद आग की लपटें उठने लगीं। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस, प्रशासन और कैंट के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन दल और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से दुकानों के शटर तोड़े गए।
3 of 5
fire in shop
तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब लोगों ने राहत की सांस ली। अग्निकांड में उमा पंत की कास्मेटिक, मोहम्मद यासीन की चश्मे और घड़ी की दुकान, नरेंद्र सिंह माहरा की कास्मेटिक, मोहम्मद सलीम की जूते-चप्पल की दुकान और गोदाम एवं हरीश राम आर्या का जूते-चप्पल का गोदाम जल गया। प्रभावितों ने हादसे में 32 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fire in shop
बाद में तहसीलदार नितेश डांगर ने मौका मुआयना किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी, फिर भी जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा। इस दौरान उमा पंत ने 14 लाख, मोहम्मद यासीन ने चार लाख, नरेंद्र मेहरा ने 4.5 लाख, मोहम्मद सलीम ने 4.5 लाख तथा हरीश राम ने पांच लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
fire in shop
मौके का मुआयना कर लिया गया है। सभी दुकानदारों से हादसे के बाबत जानकारी ली गई है। नुकसान का सही आंकलन जांच के बाद ही पता चलेगा।
नितेश डांगर, तहसीलदार, रानीखेत
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।