विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची भी शहीद मेजर विभूति को श्रद्धांजलि देने खड़खड़ी श्मशानघाट पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के जांबाजों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर आतंकवादियों ने जो कायरता हरकत की है उसका जवाब जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान से आरपार की लड़ाई हो जानी चाहिए। इसके अलावा कोई समाधान नहीं है। लहू का बदला केवल लहू होना चाहिए।
शहीद मेजर विभूति की अंतिम विदाई में भावुक हुईं साध्वी प्राची, बोलीं खून का बदला अब खून से लेना होगा
अंतिम संस्कार के दौरान शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल परिजन गम और गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में जो जन धन का नुकसान होगा उसे भुगता जाएगा, लेकिन रोज-रोज के वीर सपूतों के शहीद होने का दुख देशवासियों को नहीं सहना नहीं पड़ेगा। शहीद के चाचा सतीश चंद्र ढौंडियाल ने कहा कि पाकिस्तान की हरकत लगातार बढ़ती जा रही है, जोकि देशवासियों को पीड़ा दे रही है।
वीडियो देखें:
इससे एक बार में भुगतने के लिए देशवासी तैयार हैं। बड़े चाचा जगदीश प्रसाद ढौंडियाल ने कहा कि उनके परिवार को जीवनभर का दर्द मिला है उसका बदला लिया जाना चाहिए। शहीद के साले नोएडा निवासी राजीव ने कहा कि पाक की नापाक हरकत से प्रतिदिन बहनों का सुहाग उजड़ रहा है। इसका दुख प्रति क्षण सालता रहेगा। अब पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि गर्व की बात है कि उत्तराखंड ने देश को सबसे ज्यादा वीर दिए हैं। लेकिन जब कोई परिवार अपना बेटा खोता है तो दुख होता ही है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत का बदला अवश्य लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों के प्रदेश सरकार पूरी मदद करेगी।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल के पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।