फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़ पर जाने से पहले शहीद विभूति ने मां और पत्नी से फोन पर की थी ये बात, दोनों ने ऐसे काटी थी रात

Wed, 20 Feb 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Feb 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti last talk to mother and wife
martyr major vibhuti wife

मुठभेड़ वाली रात किसी अनहोनी की आशंका पर मेजर विभूति का पूरा परिवार रातभर जागता रहा। सुबह उनके शहीद होने की सूचना आई तो अहसास, हृदयविदारक सच में बदल गया। पूरा परिवार इस घटना से टूट गया है। घर में अब कोई पुरुष नहीं बचा। 

Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti last talk to mother and wife
martyr major vibhuti

रोजमर्रा की तरह ऑपरेशन पर जाने से पहले मेजर विभूति ने रविवार रात करीब दस बजे मां और पत्नी से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह एक ऑपरेशन पर जा रहे हैं। लौटकर बात करेंगे। अपना ख्याल रखना। बात खत्म हुई। उसके बाद मां, पत्नी और बहन अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

वीडियो देखें:

Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti last talk to mother and wife
martyr major vibhuti

रात करीब 12:30 बजे अचानक पत्नी नीतिका की आंख खुली। उसके चेहरे पर घबराहट थी और मन में अजीब सी बेचैनी थी। उसके बाद मेजर विभूति की मां सरोज ढौंडियाल की भी घबराकर अचानक नींद खुली। अनहोनी की आशंका में नींद आंखों से ऐसी गायब हुई कि पूरा परिवार रातभर बेचैनी में जागता रहा। इस दौरान कई बार मेजर से बात करने की भी कोशिश की, लेकिन पता चला कि अभी ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti last talk to mother and wife
martyr major vibhuti - फोटो : अमर उजाला

उधर, करीब रात 1:30 बजे मेजर विभूति आतंकी मुठभेड़ में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान वह शहीद हो गए। सुबह पत्नी करीब पांच बजे ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना तो हुई, लेकिन बेचैनी कम नहीं हुई थी। पूरे परिवार के मन में तरह-तरह की आशंकाएं, उलझन और परेशानी थी।

विज्ञापन
Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti last talk to mother and wife
शहीद बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर मां सरोज पर टूटा दुखों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नीतिका के फोन की घंटी बजी। पहले सोचा कि मेजर का फोन है। फोन नंबर मेजर का ही था। लेकिन, बात करने वाले मेजर नहीं, सेना के अधिकारी थे। फोन के ईयरपीस से उभर रहे एक-एक शब्द उसके कानों में बिघलते शीशे की तरह उतरते चले गए। आंखों के सामने अंधेरा छाता चला गया, अंतहीन अंधेरा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed