भले ही बैंक में कैश नहीं है, एटीएम खाली है, लंबी लाइनों में लगकर घंटों में नंबर आ रहा है लेकिन लाइन में लगने वाले लोग पीएम मोदी के फैसले की तारीफ कर रहे हैं।
जनता बोली वेलडन मोदी जी, पर ATM में पर्याप्त मात्रा में हो कैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनका कहना है कि निश्चित तौर पर परेशानी हो रही है लेकिन यह फैसला भी बेहद जरूरी था। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सरकार को पर्याप्त मात्रा में समय से कैश उपलब्ध करा देना चाहिए था। ऐसे ही कुछ लोगों से अमर उजाला टीम ने उनके अनुभव जाने।
निश्चित तौर पर यह फैसला अच्छा है, लेकिन यहां पब्लिक परेशान हो रही है। घंटों लाइन में लगकर भी पैसा नहीं मिल रहा है। उनके लिए कैश का स्टॉक पूरा होना चाहिए था। बाकी, इस फैसले से हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारा मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है लेकिन वहां पुराने नोट नहीं चल रहे हैं।
- मौ. इसरार
सरकार का यह फैसला बेहद तारीफ के काबिल है। हम लाइन में भले ही लगे हों लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह सबकुछ हमारे लिए ही किया गया है।
- रेनू, छात्रा
इस फैसले को लागू करने से पहले तैयारी पूरी होनी चाहिए थी। यहां हम पैसे के लिए लाइन में लगे हैं। खाना बना नहीं पा रहे हैं। बाकी फैसला जैसा भी हो, बस यहां आसानी से पैसा मिल जाना चाहिए था। हम अपने ही बैंक खाते से पैसा नहीं ले पा रहे हैं।
- लीला राजन, इंदिरा नगर