{"_id":"5a57704e4f1c1bde188b45e6","slug":"public-may-face-coin-problem-again-after-rbi-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोट के बाद अब सिक्कों को लेकर खड़ी हुई नई मुसीबत, पढ़ें जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट के बाद अब सिक्कों को लेकर खड़ी हुई नई मुसीबत, पढ़ें जरूरी खबर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
coin
पहले नए नोट और अब सिक्कों को लेकर नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पढ़िए पूरा मामला...
Trending Videos
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
- फोटो : SELF
दरअसल सूचना है कि आरबीआई ने सिक्कों की छपाई बंद कर दी है।चार सरकारी टकसालों ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है।
coins
देहरादून के एक बैंक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, आरबीआई के पास सिक्कों के संग्रह के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। साथ ही टकसालों में भी जगह कम बची है। हो सकता है कि आरबीआई कुछ समय के लिए ही इसके बंद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 से 23 प्रतिशत पर बदले जाते हैं सिक्के
हालांकि अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब सरकार एक दो और पांच के सिक्कों की छपाई बंद करने वाली है। कोलकाता, मुंबई, नोएडा और हैदराबाद में चार सरकारी टकसालों में सिक्के बनाने का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
note ban
जानकारी के मुताबिक, नवंबर 2016 में पांच सौ और एक हजार रुपए की बंदी के बाद बाजार में सिक्के अधिक मात्रा में एकत्रित हो गए। ग्राहक और दुकानदार भी सिक्के नहीं ले रहे। इन सिक्कों को दुकानदार यदि बैंक में जमा करने जाएं तो वहां भी नहीं लिए जा रहे। अब भिखारी भी एक रुपए के सिक्के नहीं ले रहे।
