ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष की कमान संभाल रहे अजय भट्ट को भाजपा ने प्रदेश का नया सिपहसालार नियुक्त किया है। प्रदेश में पार्टी की पहली पसंद बने अजय भट्ट का पूरा प्रोफाइल यहां...
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट छात्र जीवन से ही भाजपा के लिए समर्पित रहे हैं, हालांकि उनका परिवार भी जनसंघ से जुड़ा हुआ था। श्री भट्ट ने पहली बार 1980 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली।
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
1985 में वह भाजपा अल्मोड़ा जिला कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। (तस्वीर- प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर अजय भट्ट को बधाई देते निवर्तमान अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत।)
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
1996, अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री, 2002 और 2012 में विधायक बने। 2012 में उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व मिला। (तस्वीर- अजय भट्ट को बधाई देते पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक।)
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
1985 में ही भट्ट को भाजयुमो उत्तर प्रदेश कार्य समिति का सदस्य भी बनाया गया। इसी साल वह भाजयुमो रानीखेत और भिकियासैंण तहसील के संयोजक बने। भाजपा अल्मोड़ा के जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री रहे। उत्तरांचल प्रदेश संघर्ष समिति के सदस्य बनाए गए। (तस्वीर- अध्यक्ष पद की ताजपोशी के दौरान सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश से मंत्रणा करते पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी।)