राशन कार्ड से आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है, लेकिन इस काम में अब एक बड़ी मुसीबत सामने आ रही है।
{"_id":"5aa09ab64f1c1b641f8b93a9","slug":"problem-in-aadhaar-linking-in-ration-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"31 मार्च नजदीक और यहां राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के काम में खड़ी हुई ये मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च नजदीक और यहां राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के काम में खड़ी हुई ये मुसीबत
भक्त दर्शन पांडेय, अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
aadhaar card
Trending Videos
ration card
उत्तराखंड के किसी जिले में भी राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने का शत-प्रतिशत काम पूरा नहीं हो पाया है। प्रदेश में कुल 2336233 राशन कार्डों में से अब तक 2180907 राशन कार्ड ही आधार से जुड़ पाए हैं। इनमें परिवार के मुखिया को आधार से जोड़ने का काम 93.35 प्रतिशत और सदस्यों का 69.53 प्रतिशत ही पूरा हुआ है।
aadhar for bail
डेढ़ साल पहले प्रदेश के सभी जिलों में राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम शुरू हुआ था। इस लक्ष्य को अक्तूबर 2017 में पूरा करना था। निर्धारित तिथि तक एक भी जिला शत-प्रतिशत राशन कार्डों को आधार से नहीं जोड़ पाया। इसके बाद शासन स्तर से इसकी तिथि 31 मार्च 2018 तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड
यह तिथि भी बेहद करीब है, जबकि कई जिले अभी भी लक्ष्य से बेहद पीछे हैं। कुछ जिलों में परिवार के मुखिया को आधार से तो जोड़ने का कार्य संतोषजनक है, लेकिन परिवार के सदस्यों को आधार से जोड़ने का काम निराशाजनक है। जिस गति से वर्तमान में काम चल रहा है उससे किसी भी जिले में राशन कार्डों को आधार से लिंक करने का शत-प्रतिशत कार्य पूरा होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
डेमो इमेज
बागेश्वर आगे, यूएसनगर सबसे पीछे
बागेश्वर जिले में परिवार के मुखियों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम जहां 98.67 प्रतिशत हुआ है वहीं सदस्यों को जोड़ने का कार्य 89.75 प्रतिशत पर अटका है। इस तरह से बागेश्वर जिला पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। ऊधमसिंह नगर जिले में 82.89 प्रतिशत मुखिया के राशन कार्ड ही आधार कार्ड से जुड़े हैं, जबकि सदस्यों को आधार से जोड़ने का काम 52.04 प्रतिशत ही हुआ है। ऐसे में यूएस नगर सबसे पीछे चल रहा है।