राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी और बेटी संग रविवार को भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान से क्या मुराद मांगी ये उन्होंने खुद बताया। आप भी जानिए क्या मांगा उन्होंने...
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने राष्ट्रपति को प्रसाद के रुप में बदरीनाथ की तुलसी के पौधे और चौलाई के लड्डू भेंट किए। पूजा के दौरान उन्होंने विश्व शांति के लिए संकल्प पूजा की।
3 of 6
ramnath kovind in kedarnath
राष्ट्रपति ने कुछ देर तक सिंहद्वार से बदरीनाथ के सौंदर्य को निहारा। बदरीनाथ के सौंदर्य को देख राष्ट्रपति अभीभूत हुए। उन्होंने बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल से कहा कि भगवान बदरीनाथ के दर्शनों की लंबे समय से इच्छा थी, आज भगवान नारायण को प्रणाम कर मन को सुकून मिला है।
राष्ट्रपति एमआई 17 से सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर आर्मी हेलीपेड माणा पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, बदरीनाथ के नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, जोशीमठ की नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत ने राष्ट्रपति का मार्ल्यापण कर स्वागत किया।
हेलीपेड से विजय लक्ष्मी चौक तक राष्ट्रपति वाहन से और यहां से करीब दो सौ मीटर तक पैदल चलने के बाद मंदिर परिसर पहुंचे। राष्ट्रपति 11 बजकर 47 मिनट पर सिंहद्वार से मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर के मंडप में करीब सात मिनट तक उन्होंने अखिल विश्व शांति के लिए संकल्प लेकर पूजा-अर्चना कराई और वेद पाठ में भी भाग लिया।