फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति शेष: प्रणब दा की ये दिली इच्छा रह गई अधूरी, हरिद्वार आकर करना चाहते थे ये काम...

Mon, 31 Aug 2020 10:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Aug 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Pranab Mukherjee death Latest news: Pranab Mukherjee Wish For Ganga Darshan again in haridwar incomplete
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी के निधन से धर्मनगरी हरिद्वार में हर कोई स्तब्ध है। वे गंगा के प्रति विशेष आस्था रखते थे। वर्ष 2016 में श्रीगंगा सभा के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रणब दा सपरिवार शामिल हुए थे। 

Pranab Mukherjee death Latest news: Pranab Mukherjee Wish For Ganga Darshan again in haridwar incomplete
- फोटो : अमर उजाला

यही नहीं, उन्होंने हरकी पैड़ी घाट पर बैठकर काफी देेर तक गंगा की धारा को निहारते हुए फिर से हरिद्वार आने की इच्छा जताई थी, लेकिन दोबारा आने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई।

Pranab Mukherjee death Latest news: Pranab Mukherjee Wish For Ganga Darshan again in haridwar incomplete
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी वैसे तो दो बार हरिद्वार आए थे, लेकिन श्रीगंगा सभा के शताब्दी वर्ष समारोह में उन्होंने सबसे अधिक समय हरिद्वार में बिताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pranab Mukherjee death Latest news: Pranab Mukherjee Wish For Ganga Darshan again in haridwar incomplete
- फोटो : अमर उजाला

युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने बताया कि समारोह संपन्न होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने परिवार सहित मां गंगा की विशेष पूजा की थी। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति कुछ देर गंगा घाट पर अकेले बैठे थे।

विज्ञापन
Pranab Mukherjee death Latest news: Pranab Mukherjee Wish For Ganga Darshan again in haridwar incomplete
- फोटो : अमर उजाला

ऐसा लग रहा था मानो वे मां गंगा से वार्तालाप कर रहे हों। उज्ज्वल बताते हैं कि एक आम आदमी की तरह उन्होंने गंगा स्वच्छता की शपथ भी ली थी। श्री गंगा सभा के तत्कालीन अध्यक्ष पुरुषोत्तम गांधीवादी और महामंत्री राम महेश मिश्रा ने उनको गंगाजली और स्मृति चिह्न भेंट किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed