फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोलबाग अग्निकांड: मां से जल्दी आने का वादा कर गया था बेटा, लेकिन घर में अंधियारा कर गया 'तारा'

Thu, 14 Feb 2019 06:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Hotel arpit palace karol bagh fire Mother crying and emotional on son death
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के करोलबाग में होटल अग्निकांड ने पूरे परिवार की शुशियां छीन ली। हादसे में मारा गया तारा राम कपकोट तहसील के दूरस्थ गांव कुंवारी का निवासी था। बेटे की मौत की खबर सुनकर तारा की मां का बुरा हाल है।

Hotel arpit palace karol bagh fire Mother crying and emotional on son death
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

कुंवारी गांव निवासी स्व. धरम राम का बेटा तारा राम रोजगार की तलाश में दिल्ली गया हुआ था। कुछ माह पूर्व ही तारा को करोलबाग स्थित होटल में नौकरी मिली थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था कि मंगलवार की तड़के होटल में लगी आग की घटना में तारा राम की मौत हो गई। 

Hotel arpit palace karol bagh fire Mother crying and emotional on son death
होटल से कूदते लोग - फोटो : अमर उजाला

तारा की मां धनुली देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर परेशान हैं। धनुली देवी कहती हैं कि तारा ने जल्द घर लौटने की बात कही थी। तारा राम के भाई सुरेंद्र व खिलाफ राम भी भाई की मौत से गहरे सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hotel arpit palace karol bagh fire Mother crying and emotional on son death
विलाप करता बच्चा - फोटो : अमर उजाला

उनका कहना है कि छह महीने पहले ही उसे वहां नौकरी मिली थी लेकिन हमारे परिवार की खुशियों को किसी की नजर लग गई है। तारा सिंह अपनी नौकरी को लेकर बेहद खुश था। उसे खाने-पीने से बेहद लगाव था। 

विज्ञापन
Hotel arpit palace karol bagh fire Mother crying and emotional on son death
विलाप करते हुए मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

कुंवारी के प्रधान किशन दानू ने बताया कि तारा राम बचपन से ही बेहद मेहनती था। गांव में काम नहीं मिलने से वह कुछ साल पूर्व ही परिवार सहित दिल्ली चला गया था। इधर जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी तारा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed