प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बदरीनाथ में आगंतुक पुस्तिका में वीआईपी टिप्पणी लिखने का अनुरोध किया। जिस पर मोदी ने लिखा- अनंत, आध्यात्मिक अनुभूति, मन, ह्दय, अति प्रसन्न।
2 of 6
पीएम मोदी ने लिखी बवीआईपी टिप्पणी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पीएम मोदी के पंडा ब्राह्मण काशी प्रसाद पालीवाल ने उन्हें बहीखाता दिखाया जिसमें उनके पूर्वजों के नाम दर्ज थे। पीएम ने भी पहली बार बही में अपना नाम लिखा और हस्ताक्षर किए।
3 of 6
बदरीनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पंडा ब्राह्मण शंकर प्रसाद पालीवाल ने बताया कि वर्ष 28 जून वर्ष 2003 में पीएम मोदी की माता हीरा बैन और भाई पंकज मोदी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आए थे। इससे पहले भी उनके पूर्वज बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आए थे, जिनका नाम आज भी बहीखाते में दर्ज है।
4 of 6
बदरीनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोजपत्र पर लिखा अभिनंदन पत्र भेंट किया। साथ ही पीएम को स्थानीय उत्पाद भेड़ की ऊन से निर्मित लोई (कोट) भेंट किया।
5 of 6
बदरीनाथ में पीएम मोदी बदरीनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने पीएम से कहा कि ऑलवेदर रोड और रेल परियोजना देकर उन्होंने उत्तराखंड राज्य को संजीवनी दे दी है। इस पर पीएम सिर्फ मुस्कुराए और गुजरात भवन में चले गए।