फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवभूमि से दिया जसोदाबेन ने ऐसा संदेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इसपर खास ध्यान

Tue, 31 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 31 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi wife Jashodaben talk about PM Mann Ki Baat
PM narendra modi and his wife Jashodaben

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने देवभूमि से ऐसा संदेश दिया है , जिस पर स्वयं प्रधानमंत्री का खास ध्यान है। 

PM narendra modi wife Jashodaben talk about PM Mann Ki Baat
PM narendra modi and his wife Jashodaben

पीएम मोदी की पत्नी इन दिनों उत्तराखंड के हल्द्धानी में आई हुईं है। इस दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने जहां समाज को संदेश दिया वहीं पीएम मोदी के मन की बात कही। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी खास ध्यान है।

PM narendra modi wife Jashodaben talk about PM Mann Ki Baat
prime minister narendra modi and his wife Jashodaben

इंदिरानगर में साहू धर्मशाला बनाई गई है। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जसोदा बेन, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, साहू समाज के अध्यक्ष हीरा लाल साहू ने  रविवार को इसका उद्घाटन किया। जसोदा बेन ने साहू समाज के सामाजिक कार्यों की सराहना कर धर्मशाला निर्माण पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने समाज को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी प्राथमिकता बताते है। वह हर बार अपने भाषण में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देते है। बालिक शिक्षा पर उनका खास ध्यान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM narendra modi wife Jashodaben talk about PM Mann Ki Baat
जसोदा बेन - फोटो : फाइल फोटो

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू ने की। साहू समाज के कार्यक्रम में नानक चंद्र राठौर, जसोदा बेन के भाई अशोक मोदी, भाभी यशोदा मोदी, भतीजी कृष्णा मोदी बतौर अतिथि मौजूद रहे। साहू महिला क्लब की अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री शशि साहू ने मुख्य अतिथि जसोदा बेन को स्मृति चिह्न भेंट किया। युवा महामंत्री राजेश साहू, रामबाबू साहू के संचालन में हुए कार्यक्रम में हुए कार्यक्रम में साहू समाज के संरक्षक राजाराम साहू, अध्यक्ष योगेंद्र साहू, रामप्रसाद साहू, बाबूलाल साहू, नरेश मुनीम, विपिन साहू, कमल साहू, कन्हैया लाल साहू, मनीष, अरविंद, पवन, मुकेश, महिला अध्यक्ष शिवपति साहू, महामंत्री कुसुम साहू, प्रदीप साहू, राकेश मुनीम आदि थे। 

विज्ञापन
PM narendra modi wife Jashodaben talk about PM Mann Ki Baat
Jashoda Ben in Haldwani - फोटो : amar ujala

इससे पूर्व जसोदा बेन ने सुबह पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाकर दिनचर्या की शुरुआत की। शीशमहल स्थित शिव मंदिर में शिव लिंग में दूध का अभिषेक कर तुलसी की पूजा की। शीशमहल काठगोदाम में पूजा, अर्चना के दौरान मंदिर के व्यवस्थापक हरीश चंद्र पांडे मौजूद ने उनका स्वागत किया। पूजा में जसोदा बेन के परिजन भी साथ रहे। उन्होंने शीतलाहाट मंदिर में भी पूजा की। इस दौरान पंकज खत्री, बालकिशन, कैलाश नौगाई, पुजारी कैलाश दुर्गापाल, रूपेंद्र नागर, नम्रता सिंह, अभिषेक साह, खेमराज साहू, संगीता साहू, रेखा साहू आदि थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed