{"_id":"6b05aec40c77c54af80cbd59","slug":"uttarakhand-lack-of-rain-shifts-weather-patterns-wait-for-onset-of-winter-grows-longer-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बारिश की बेरुखी से मौसम का मिजाज बदला, सर्दी की दस्तक का इंतजार हुआ लंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बारिश की बेरुखी से मौसम का मिजाज बदला, सर्दी की दस्तक का इंतजार हुआ लंबा
Tue, 24 Nov 2026 09:09 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:09 PM IST
सार
उत्तराखंड में मौसम अभी भी गर्म बना हुआ है। दिसंबर का महीना आने वाला है, लेकिन ठंड ने ठीक से दस्तक भी नहीं दी। सुबह शाम हालांकि हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में सूरज अभी भी तेवर दिखा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नवंबर का महीना बीतने को है लेकिन उत्तराखंड में सर्दी की दस्तक का इंतजार लंबा होता जा रहा है। खासकर मैदानी इलाकों में सूरज अपने खूब तेवर दिखा रहा है। आमतौर पर इस समय तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगती है और दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगती है। इसके उलट इस बार नवंबर में बारिश की बेरुखी के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं, रात के तापमान में भी अपेक्षित गिरावट नहीं होने से ठंड का असर कम महसूस हो रहा है। मौसम के बदले मिजाज का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण सुबह और शाम को ठंड का अहसास कम हो रहा है। सामान्य तौर पर नवंबर की शुरुआत से ही रातें सर्द होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।
