{"_id":"5b5dad8b4f1c1b6e118b62f0","slug":"pm-narendra-modi-wife-jashodaben-statement-about-prime-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जसोदाबेन ने दिया प्रधानमंत्री को लेकर बड़ा बयान, भाषण सुन लोगों ने बजाई खूब तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसोदाबेन ने दिया प्रधानमंत्री को लेकर बड़ा बयान, भाषण सुन लोगों ने बजाई खूब तालियां
Tue, 31 Jul 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
prime minister narendra modi and his wife Jashodaben
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन इन दिनों उत्तराखंड के हल्द्धानी शहर में आई हुईं है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया।
2 of 9
prime minister narendra modi and his wife Jashodaben
भारत माता की जय, वंदे मातरम् उद्घोष के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जसोदा बेन मोदी ने कहा कि देश आगे बढ़े, मोदी आगे बढ़ें यही कामना है। कहा-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर बेटियों को सम्मान दिलाओ। उनके भाषण पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
3 of 9
prime minister narendra modi and his wife Jashodaben
यहां कालाढूंगी रोड स्थित एक बारात घर में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के दूसरे स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जसोदा बेन ने गुजराती भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उनके गुजराती भाषा में किए गए उद्बोधन का हिंदी रूपांतरण उनके भाई अशोक मोदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
prime minister narendra modi and his wife Jashodaben
जसोदा बेन ने कहा कि ‘एक समाज, श्रेष्ठ समाज’ समाज सेवा का जो काम कर रहा है उसे आगे बढ़ाने के लिए समाज के लोगों को भी उसका सहयोग करना चाहिए। सभी का एक ही सूत्र होना चाहिए कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ताकि नारी शक्ति आगे बढ़े। उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत दो-दो बार भारत माता की जय और वंदे मातरम् के साथ की।
विज्ञापन
5 of 9
जसोदा बेन
- फोटो : फाइल फोटो
इससे पूर्व संस्थाध्यक्ष योगेंद्र साहू समेत संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से जसोदा बेन के साथ ही उनके साथ आए परिवार के सदस्यों उनके भाई अशोक मोदी, भाभी यशोदा मोदी, भतीजी कृष्णा मोदी को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत जसोदा बेन ने भगवान गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।