{"_id":"61d6b381d79f19088358e0d1","slug":"pm-narendra-modi-security-lapse-bjym-protest-in-dehradun-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम की सुरक्षा में चूक: उत्तराखंड में बवाल, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेसियों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सुरक्षा में चूक: उत्तराखंड में बवाल, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेसियों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा लापरवाही के मामले में देहरादून में भाजयुमो ने उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राजपुर रोड पर पहुंचे( जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर पहुंच गए। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। टकराव की स्थिति देख पुलिस बड़ी मुश्किल से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एस्ले हॉल चौक की ओर ले गई।
भाजपा युवा मोर्चा ने एस्ले हॉल चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में मसूरी और हरिद्वार में भी पुतला दहन किया गया। हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे पर भी भाजपाईयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया।
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला। भाजपाईयों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि बुधवार को पीएम मोदी मौसम खराब होने के कारण बठिंडा से वाया रोड फिरोजपुर पहुंच रहे थे कि तलवंडी भाई-फरीदकोट के बीच किसानों ने रास्ता जाम किया हुआ था।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने मोदी के काफिले को पंद्रह मिनट तक वहीं रोके रखा और फिरोजपुर जाने को रास्ता नहीं दिया। जिसके बाद पीएम मोदी वहीं से वापस बठिंडा लौटे और अपने जहाज से दिल्ली रवाना हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।