प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे से पहले ही उत्तराखंड में धर्म और राजनीति का घालमेल शुरू हो गया है। चुनावी राह आसान बनाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को अनायास भगवान की याद आई है।
केदारनाथ: धाम में करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध का एलान
चुनावी साल में अनायास दोनों दलों की शिव भक्ति हिलोरे मारने लगी है। पांच नवंबर को जब प्रधानमंत्री बाबा केदार के धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण कर रहे होंगे, ठीक उसी समय भाजपा के लोग भी प्रदेश के देवालयों में भगवान केदर पर माथा टेक रहे होंगे। ऐसे में कांग्रेस भी पीछे नहीं रहेगी। विरोधी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने भी पांच नवंबर को ही राज्य के देवालयों में जाकर केदारनाथ से लाए गए जल से अभिषेक करेंगे।
उत्तराखंड: हरीश रावत से मिलने पहुंचे पंजाब के सीएम चन्नी और सिद्धू , केदारनाथ धाम में की पूजा
2 of 6
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
उत्तराखंड में कुछ माह बाद चुनाव होने हैं। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण का कार्यक्रम तक तो सब ठीक है, लेकिन कार्यक्रम के बहाने देवालयों में जाने की रणनीति धर्म की सियासत है। जानकारों का कहना है कि धार्मिक ध्रुवीकरण की इस सियासत में कांग्रेस अब पीछे नहीं है।
3 of 6
गणेश गोदियाल
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संगठन को निर्देश दिए हैं कि वे पांच नवंबर को हर जिले के 12 शिव मंदिरों में जाएंगे और केदारनाथ से लाए गए जल से अभिषेक करेंगे। वे भाजपा को सम्मति दे भगवान का जाप करेंगे और कैलाश खेर के केदारनाथ पर तैयार गीत को बजाएंगे।
4 of 6
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
भाजपा पहले ही देवालयों में शिव वंदना करने की तैयारी कर चुकी है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार तो इसे लेकर सभी पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तक तय कर चुके हैं। सभी प्रमुख नेताओं को प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में जाने का फरमान जारी हो चुका है। पार्टी कार्यकर्ताओं को शिवालयों के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाने को कहा गया है, जहां मंदिर में पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ पीएम मोदी का सीधा प्रसारण होगा।
5 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के जरिये केदारनाथ से सारे देश को एक साथ जोड़ने का कार्य होगा। केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से देश के सभी 11 ज्योतिर्लिंग ऑनलाइन जुड़ेंगे। यह अद्भुत कार्य होगा।